INFOSYS का मुनाफा घटा, ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक पर कमाई की रणनीति

Infosys पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 1550 रुपये निर्धारित किया है। कंपनी की पहली तिमाही मोटे तौर पर अनुमान के मुताबिक रही। नई डील तिमाही आधार पर 10% अधिक रही। FY24 के ग्रोथ गाइंडेस में मैनेजमेंट ने सालाना आधार पर 1-3.5% की भारी कटौती की है

अपडेटेड Jul 21, 2023 पर 10:33 AM
Infosys पर मैक्वायरी ने रेटिंग को डाउनग्रेड करके अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 1130 रुपये निर्धारित किया है।

पहली तिमाही में इंफोसिस (INFOSYS) के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे। लेकिन कंपनी ने FY24 के लिए रेवेन्यू गाइडेंस में की तेज कटौती है। कंपनी ने 4 से 7% के मुकाबले +1% से +3.5% के बीच CC रेवेन्यू ग्रोथ का गाइंडेस दिया। कंपनी के ADR में 9 परसेंट तक की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इंफोसिस के मैनेजमेंट ने कहा कि शॉर्ट टर्म के लिए क्लाइंट्स डिस्क्रिशनरी खर्च घटा रहे हैं। क्लाइंट्स की तरफ से डील में देरी हो रही है। ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट, डील में क्लाइंट्स देरी कर रहे हैं। क्लाइंट्स गैरजरूरी खर्चों में कटौती कर रहे हैं। साल के अंत तक ग्रोथ में रिकवरी की उम्मीद है। अब जानते हैं निवेशकों के लिए स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेजेज की सलाह

BROKERAGES ON INFOSYS

Macquarie On Infosys

मैक्वायरी ने इंफोसिस पर रेटिंग को डाउनग्रेड करके अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1130 रुपये तय किया है। Q1FY24 में रेवन्यू और मार्जिन अनुमान के मुताबिक रहा। $2 बिलियन का 'फ्रेमवर्क' सौदा कोई 'मेगा डील' नहीं है क्योंकि यह प्रबंधन का अनुमान है।


JPMorgan On Infosys

जेपीमॉर्गन ने इंफोसिस पर अंडरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1150 रुपये तय किया है।

Jefferies On Infosys

जेफरीज ने इंफोसिस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1550 रुपये तय किया है। Q1 मोटे तौर पर अनुमान के मुताबिक रहा। तिमाही आधार पर नई डील 10% अधिक रही। मैनेजमेंट ने FY24 के ग्रोथ गाइंडेस में सालाना आधार पर 1-3.5% की भारी कटौती की है। इसका अनुमान 2% घटाया है।

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Nomura On Infosys

नोमुरा ने इंफोसिस पर रेटिंग को डाउनग्रेड करके रिड्यूस रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1260 रुपये से घटाकर 1210 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि उन्होंने FY24-25 ईपीएस अनुमान में 3-4% की कटौती है। गाइडेंस में कटौती से ग्रोथ में कमजोरी बढ़ती है। कंपनी वित्त वर्ष 24 में इंडस्ट्री ग्रोथ से कम प्रदर्शन कर सकती है। गाइडेंस को कम करना विवेकाधीन मांग में कमी और धीमी गति से निर्णय लेने को दर्शाता है।

BoFA Securities On Infosys

BoFA Securities ने इंफोसिस पर न्यूट्रल रेटिंग रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1390 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि अपडेटेड FY24 आउटलुक को शामिल करते हुए FY24/FY25 के लिए EPS अनुमान में 2%-3% की कटौती की है

HSBC On Infosys

एचएसबीसी ने इंफोसिस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1540 रुपये से तय किया है। कंपनी ने अपने आशावादी FY24 ग्रोथ गाइडेंस को 4-7% से घटाकर 1-3.5% कर दिया। उन्होंने इसके EPS अनुमान में 3-5% की कटौती की है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।