सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
INFOSYS पर एक एक्सपर्ट ने Red सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि कंपनी का Q1 में मुनाफा तिमाही आधार पर 6,128 करोड़ रुपये से घटकर 5,945 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की आय Q1 में 37,441 करोड़ रुपये से बढ़कर 37,933 करोड़ रुपये रही। Q1 में कंपनी की EBIT मार्जिन 21% से घटकर 20.8% रही
DALMIA BHARAT पर दूसरे एक्सपर्ट ने Red सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Q1 में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 205 करोड़ रुपये से घटकर 144 करोड़ रुपये रहा
इंफोसिस के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे। पहली तिमाही में कंपनी में कंपनी के मुनाफे में गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ डालमिया भारत के मुनाफा भी पिछले साल की समान तिमाही से कमजोर रहा। हालांकि कंपनी की आय में बढ़ोत्तरी नजर आई। लिहाजा इन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए INFOSYS और DALMIA BHARAT सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
आशीष वर्मा की टीम
1. L&T (Green)
शेयर बायबैक और स्पेशल डिविडेंड पर 25 जुलाई को बोर्ड विचार करेगा
तिमाही आधार पर Q1 में मुनाफा 6,128 करोड़ रुपये से घटकर 5,945 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 37,441 करोड़ रुपये से बढ़कर 37,933 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBIT मार्जिन 21% से घटकर 20.8% रही।
3. HUL (Red)
Q1 में स्टैंडअलोन आधार पर घरेलू वॉल्यूम ग्रोथ 3% रही जबकि इसके 5-6% रहने का अनुमान था
4. PERSISTENT (Red)
तिमाही आधार पर Q1 में मुनाफा 252 करोड़ रुपये से घटकर 229 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBIT 347 करोड़ रुपये से घटकर 298 करोड़ रुपये रहा
5. FEDERAL BANK (Green)
QIP के जरिए फंड जुटाने पर आज कंपनी बोर्ड की बैठक होगी। इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्प को शेयर बेचने पर भी विचार संभव है
6. HAL (Green)
कंपनी ने अर्जेंटीना के रक्षा मंत्रालय के साथ करार किया। कंपनी ने लाइट और मीडियम यूटिलिटी हेलीकॉप्टर के लिए करार किया
7. GNA AXLES (Green)
नतीजों और बोनस शेयर जारी करने पर आज कंपनी बोर्ड की बैठक होगी
8. SURYODAY SMALL FINANCE BANK (Green)
समकक्ष कंपनी की लिस्टिंग के चलते शेयर में मोमेंटम नजर आ सकता है
9. USL (Green)
Q1 में कंपनी की सेल 17% और EBITDA में 83% की बढ़ोतरी हुई। Q1 कंपनी के मार्जिन में 630 Bps की बढ़ोतरी हुई। कंपनी का Q1: मार्जिन 11.4% से बढ़कर 17.7% रही
10. PVRINOX (Green)
बंगलुरु के फोरम मॉल में कंपनी ने 12 नई स्क्रीन खोली
सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 205 करोड़ रुपये से घटकर 144 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 3,302 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,624 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA मार्जिन 17.8% से घटकर 16.8% रही
2-UNION BANK (Green)
सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 1,559 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,236 करोड़ रुपये रहा। Q1 में NII 7,581 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,840 करोड़ रुपये रही
3-M&M (Green)
मिशिगन फेडरल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने फिएट क्रिसलर पर आदेश जारी किया। कोर्ट ने 2021 महिंद्र रॉक्सर के उत्पादन और बिक्री की अनुमति दी
4-QUICK HEAL (Red)
Q1 में 1 करोड़ रुपये EBITDA मुनाफे की जगह कंपनी को 15 करोड़ रुपये का EBITDA घाटा हुआ
5-COFORGE
तिमाही आधार पर EBIT मार्जिन 10.7% से घटकर 10.4% रही। Q1 में CC रेवेन्यू ग्रोथ 2.7% रही जबकि इसके 2.8-2.9% रहने का अनुमान था
6-MPHASIS (Red)
कंपनी के पहली तिमाही के नतीजे कमजोर रहने के बाद स्टॉक में कमजोरी में कारोबार होने की आशंका है
7-POLYCAB (RED)
आज इस स्टॉक में दबाव में करोबार होने की आशंका है
8-ULTRATECH (GREEN)
आज स्टॉक में मोमेंटम नजर आ सकता है
9-JSW STEEL (RED)
आज इस स्टॉक में दबाव में करोबार होने की आशंका है
10-RALLIS INDIA (GREEN)
आज स्टॉक में मोमेंटम नजर आ सकता है
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)