AXIS BANK के मुनाफे और आय में दिखा उछाल, मुनाफावसूली करें या होल्ड, ब्रोकरेजेज से जानें

Axis Bank पर सीएलएसए ने खरीदारी करने की सलाह दी है। इन्होंने इसका टारगेट प्राइस 1250 रुपये तय किया है। ब्रोकेरेज ने एक्सिस बैंक पर कहा है कि तीसरी तिमाही के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे क्योंकि मार्जिन अच्छा रहा और ओपेक्स नीचे रहा। ब्रोकरेज ने इसका FY24-25 के लिए नेट प्रॉफिट एस्टिमेट 1-3% तक बढ़ाया है

अपडेटेड Jan 24, 2023 पर 9:32 AM
Story continues below Advertisement
Axis Bank पर मैक्वायरी ने न्यूट्रल रेटिंग दी है। उन्होंने इसका टारगेट प्राइस 790 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    प्राइवेट सेक्टर की दिग्गज बैंक एक्सिस बैंक (AXIS BANK) के नतीजे अच्छे रहे हैं। कल 23 जनवरी को बैंक ने अपने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किये। बैंक के मुनाफे में 62 प्रतिशत की वृ्द्धि हुई। जबकि ब्याज आय में 32 परसेंट से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। तीसरी तिमाही में एक्सिस बैंक का NET INTEREST MARGIN 30 तिमाही की ऊंचाई पर रहा। एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला। जबकि 27 तिमाहियों में सबसे बेहतरीन ग्रॉस NPA के आंकड़े भी आये। ऐसे में कल नतीजे आने के बाद आज इस बैंकिंग स्टॉक में बाजार में हलचल देखने को मिल सकती है। जानते हैं दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज ने स्टॉक पर कैसे अपनी निवेश रणनीति जाहिर की है।

    BROKERAGES ON AXIS BANK

    MS ON AXIS BANK

    मॉर्गन स्टैनली ने एक्सिस बैंक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1200 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि बैंक का शुद्ध मुनाफा अनुमान से ज्यादा रहा। NIMs, Fees, Costs ने पॉजिटिव रूप से चकित किया। बैंक का रिटेल डिपॉजिट, LCR HDFC Bank/ICICI Bank के जैसा रहा।


    Bernstein On Axis Bank

    बर्नस्टीन ने एक्सिस बैंक पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने बैंक का टारगेट 1000 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि तीसरी तिमाही के नतीजे हर लिहाज से अच्छे रहे। ये स्टॉक रीरेटिंग के लिए मजबूत हो रहा है। हेल्दी मार्जिन एक्सपांशन की वजह से ईपीएस में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली।

    इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स इंट्राडे में कर सकते हैं दमदार कमाई

    CLSA On Axis Bank

    सीएलएसए ने एक्सिस बैंक पर कहा है कि अच्छे मार्जिन और लोअर ओपेक्स की वजह से तीसरी तिमाही के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे। इन्होंने इसका FY24-25 Net Profit Est को 1-3% तक बढ़ाया है। ब्रोकरेज ने स्टॉक ने खरीदारी करने की सलाह दी है। इन्होंने इसका टारगेट 1250 रुपये तय किया है।

    UBS On Axis Bank

    यूबीएस ने एक्सिस बैंक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसका टारगेट भी बढ़ाकर 1100 रुपये तय किया है। मार्जिन के सपोर्ट से बैंक के नतीजे अच्छे रहे। मार्जिन एक्सपांशन और ऑपरेटिंग लीवरेज की वजह से तीसरी तिमाही में नतीजे अनुमान से अच्छे रहे। मैनेजमेंट को लगता है कि इंटरनल कैपिटल जनरेशन फंड ग्रोथ के लिए पर्याप्त है।

    Macquarie On Axis Bank

    मैक्वायरी ने एक्सिस बैंक पर राय देते हुए कहा है कि मार्जिन पर बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से बैंक के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे। हालांकि अपने बड़े समकक्ष बैंकों की तुलना में लोन ग्रोथ पिछड़ रही है। Q4FY23 के अंत तक कैपिटल रेजिंग का चांस बन रहा है। ब्रोकरेज ने एक्सिस बैंक पर न्यूट्रल रेटिंग देकर टारगेट प्राइस 790 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।