इक्विटी मार्केट में जबरदस्त फॉरेन कैश इनफ्लो और भारतीय कंपनियों के शानदार Q4 नतीजों के साथ वैक्सीनेशन में तेजी आने से भारतीय शेयर बजार अपने रिकॉर्ड हाई पर हैं। ऐसे में ब्रोकरेज फर्म मोतलील ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services) ने अपने एक नोट में कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 में बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (BFSI) के साथ कमोडिटीज से जुड़े स्टॉक्स सबसे ज्यादा कमाई कराएंगे।
Motilal Oswal ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि BFSI और कमोडिटीज FY22 में अर्निंग को ड्राइव कर सकत हैं। मोतीलाल ओसवाल ने FY22 के लिए अपने मॉडल पोर्टफोलियो में BFSI, IT, मेटल्स और सीमेंट स्टॉक्स को ओवरवेट (Overweight) कैटेगरी में रखा है। ब्रोकरेज हाउस इन सेक्टर्स के क्वालिटी स्टॉक्स पर बुलिश है।
मोतीलाल ओसवाल ने कंज्यूमर प्रोजक्ट्स, ऑटो, हेल्थकेयर और कैपिटर गुड्स को न्यूट्रल कैटेगरी में रखा है और इन सेक्टर्स में स्टॉक स्पेसिफिक ट्रेड का सुझाव दिया है। जबकि, ब्रोकरेज फर्म ऑयल एंड गैस (Oil & Gas) के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर स्टॉक्स पर बियरिश है और इसे अंडरवेट कैटेगरी में रखा है।
ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि Q4 में साइक्लिकल्स और लो बेस के साथ स्ट्रॉन्ग डिमांड रिवाइवल के कारण कंपनियों की अर्निंग में जबरदस्त सुधार आया। इस रिपोर्ट में कहा गया कि भारतीय कंपनियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया, जिससे NIFTY की कंपनियों का अर्निंग ग्रोथ 14% रहा। इस रिपोर्ट में कहा गया कि FY22 में अर्निंग ग्रोथ और तेजी से बढ़ेगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।