RBI के रेट HIKE से ब्रोकरेज सरप्राइज नहीं हैं। उनका कहना है कि आगे दरें आधा परसेंट और बढ़ सकती हैं। दिग्गज बैंकर उदय कोटक बोले महंगाई से लड़ाई जरूरी है और अब कर्ज और महंगा होगा। RBI ने रेपो रेट 0.4% बढ़ाकर 4.40% किया है। CRR भी 0.5% बढ़ाकर 4.50% किया है। MPC के सभी सदस्य दरें बढ़ाने के पक्ष में रहे। माना जा रहा है कि CRR बढ़ने से 87,000 करोड़ रुपये की लिक्विडिटी वापस आएगी।
RBI ने बुधवार 4 मई को बाजार से लेकर कारोबार तक सबको चौंका दिया। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने दोपहर 2 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ऐलान किया की ब्याज दरें बढ़ाने का वक्त आ गया है। RBI ने एक झटके में रेपो रेट में 0.40% की बढ़ोतरी कर दी और इसी के साथ रेपो रेट 4.4% पर पहुंच गया।
बता दें कि रेपो रेट वो दर होती है जिस पर बैंक RBI से कर्ज लेते हैं। इसका मतलब ये है कि अब बैंकों को RBI से महंगा कर्ज मिलेगा और बदले में बैंक अब आपका लोन महंगा करेंगे। यही नहीं RBI ने CRR यानी कैश रिजर्व रेश्यो भी 0.5% बढ़ा दिया है। इसका मतलब ये है कि अब बैंकों को RBI के पास ज्यादा पैसा जमा करना होगा और उनके पास लोन बांटने के लिए पहले के मुकाबले कम पैसा रहेगा।
Brokerages on RBI RATE HIKE
NOMURA की RBI RATE HIKE पर राय
NOMURA ने RBI RATE HIKE पर राय देते हुए कहा कि महंगाई पर काबू पाने के लिए RBI ने दरें बढ़ाई हैं। इस साल अंत तक रेपो रेट 5.75% तक संभव है। जून में 0.35% और अगस्त में 0.5% दर बढ़ोतरी संभव है। H2CY22 में CRR में 1% बढ़ोतरी संभव है।
MS की RBI RATE HIKE पर राय
MS ने RBI RATE HIKE पर राय देते हुए कहा है कि ब्याज दरें 0.40% बढ़ाकर MPC ने सरप्राइज किया है। जून और अगस्त में दरें 0.5% बढ़ने का अनुमान है। अगस्त तक दरें प्री-कोविड लेवल 5.15% पर पहुंच सकती हैं।
BofAML की RBI Rate Hike पर राय
BofAML ने RBI Rate Hike पर राय देते हुए कहा कि ब्याज दरें 0.40% बढ़ाने की टाइमिंग से सरप्राइज हुए हैं। अगली तीन पॉलिसी में दरें 0.25% बढ़ने का अनुमान है। जून में दरें 0.25% से ज्यादा भी बढ़ सकती हैं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )