बजट 2023-24: आज पेश होने वाले बजट में 7 सेक्टर के लिए 35,000 करोड़ रुपये की PLI स्कीम का ऐलान संभव है। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे के लिए आवंटन 20 परसेंट बढ़ सकता है। PM किसान निधि की रकम भी 6000 रुपये बढ़कर 8000 हो सकती है। बजट से पहले GST के मोर्चे पर अच्छी खबर सामने आई है। जनवरी में 1.56 लाख करोड़ की GST वसूली हुई है। अब तक का ये दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन साबित हुआ है। वहीं बजट के दिन ग्लोबल मार्केट से शानदार संकेत मिल रहे हैं। SGX NIFTY करीब 100 प्वाइंट ऊपर है। एशियाई बाजारों में भी जोश हाई नजर आ रहा है। बजट पर ब्रोकरेज हाउसेज ने भी अपना नजरिया पेश किया है। जानते हैं दिग्गज ब्रोकरेजेज की बजट पर राय
बजट से ब्रोकरेज हाउसेस की क्या उम्मीद हैं। इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि बजट नोमुरा का कहना है कि इस बार
बजट 2023 में MSME पर सरकार का जोरदार फोकस देखने को मिल सकता है। सरकार इंफ्रा, एग्री, रूरल पर ज्यादा खर्च किये जाने का ऐलान कर सकती है। इसके साथ ही सरकार का एसेट मॉनेटाइजेशन पर फोकस हो सकता है
एक्सिस कैप का कहना है कि बजट 2023 में पर्सनल टैक्स स्लैब में बदलाव किये जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि टैक्स स्लैब में बदलाव किये जाने से लोगों के हाथों में पैसा बचेगा। इतना ही नहीं अबकी बार के बजट में PLI स्कीम का दायरा बढ़ सकता है। सरकार द्वारा ग्रीन हाइड्रोजन पर भी फोकस बढ़ाया जा सकता है।
यतिन ने कहा कि गोल्डमैन सैक्स को लगता है कि इस बार के बजट में रोड, रेलवे के लिए बजट आवंटन बढ़ाया जा सकता है। लेकिन उन्होंने ये भी कहा है कि डिफेंस पर सरकार द्वारा खर्च घटाया जा सकता है।
बजट 2023 पर मॉर्गन स्टैनली
मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि बजट 2023 में कैपेक्स पर खर्च बढ़कर GDP का 2.9% हो सकता है। सरकार अबकी बार ईज ऑफ डूइंग, रोजगार बढ़ाने, इंफ्रा पर फोकस कर सकती है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )