Nazara Tech Shares: 804 रुपये तक जा सकता है नजारा टेक का शेयर, प्रभुदास लीलाधर ने दी 'BUY' की सलाह

Nazara Technologies Shares: घरेलू ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर (Prabhudas Lilladher) ने नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयरों को बाय रेटिंग दी है और इसके लिए 804 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयरों में मौजूदा बाजार भाव से करीब 43 फीसदी की तेजी का संकेत देता है

अपडेटेड May 13, 2023 पर 5:37 PM
Nazara Tech का शेयर फिलहाल अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर से करीब 28.73% नीचे कारोबार कर रहा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Nazara Technologies Shares: घरेलू ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर (Prabhudas Lilladher) ने नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयरों को बाय रेटिंग दी है और इसके लिए 804 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयरों में मौजूदा बाजार भाव से करीब 43 फीसदी की तेजी का संकेत देता है। नजारा टेक के शेयर शुक्रवार 12 मई को एनएसई पर 1.48 फीसदी गिरकर 560.70 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 6.85% की तेजी आ चुकी है। हालांकि अभी यह अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर से करीब 28.73 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।

    ब्रोकरेज ने 10 मई को जारी अपनी एक रिपोर्ट में कहा, "हमने नजारा टेक के लिए अपने अर्निंग प्रति शेयर (EPS) के अनुमान में वित्त वर्ष 2024 और 2025 में क्रमश: 7% और 9% की कटौती की है। इसके पीछे 3 कारण है। पहला- तमिलनाडु में रियल मनी गेम्स पर बैन, जहां से कंपनी के इस सेगमेंट का 20 फीसदी रेवेन्यू आता है। दूसरा- एड टेक सेगमेंट में क्लाइंट का खोना। और तीसरा- नॉडविन बिजनेस में लगातार मार्जिन पर दवाब।"

    प्रभुदास लीलाधर ने कहा, "निकट अवधि में कुछ चुनौतियां हैं। लेकिन हमारा मानना है कि किडओपिया (Kiddopia) की कीमतों में की गई बढ़ोतरी का फायदा वित्त वर्ष 2024 और उसके बाद दिखना शुरू होगा। खासतौर से नए सब्सक्राइबर्स के प्लेटफॉर्म पर आने और नॉडविन बिजनेस में नए IPs बनाने के लिए इसका जारी आने वाले समय में एक नॉन-लिनियर EBITDA ग्रोथ पैदा कर सकता है।"


    यह भी पढ़ें- अदाणी समूह के लिए आई बड़ी राहत भरी खबर, तीन शेयर हुए ASM फ्रेमवर्क से बाहर

    ब्रोकरेज ने कहा कि इसके अलावा नजारा टेक के पास 6.2 अरब रुपये का कैश रिजर्व है, जिसका इस्तेमाल कंपनी अधिग्रहण के मौकों को तलाशने में कर सकती हैं। इससे इसे इनऑर्गेनिक तरीके से ग्रोथ बढ़ाने में मदद मिलेगी।

    प्रभुदास लीलाधर ने कहा कि कुल मिलाकर वित्त वर्ष 2023 से 2025 के दौरान हमें कंपनी के रेवेन्यू और शुद्ध मुनाफे में क्रमश: 27 फीसदी और 50 फीसदी की सालाना दर से बढ़ोतरी का अनुमान है। इसके चलते हमने नजारा टेक पर अपनी खरीद की सलाह पर बरकरार रखी है। हालांकि इसके लिए टारगेट प्राइस 872 रुपये से घटाकर 804 रुपये कर दिया है।

    डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।