आयशर मोटर्स (Eicher Motors) ने वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजे अच्छे रहे हैं। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 62.4 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी को तीसरी तिमाही में 740.8 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। वहीं पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी को 456.1 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। तीसरी तिमाही में Eicher Motors का रेवेन्यू में सालाना आधार पर 29.2 प्रतिशत बढ़ा। इस अवधि में रेवन्यू 3,721 करोड़ रुपए रहा। जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की आय 2,881 करोड़ रुपए रही थी। कल नतीजे जारी होने के बाद आज इस दिग्गज स्टॉक पर ब्रोकरेज ने अपना नजरिया जारी किया है। सिटी, जेफरीज और सीएलएसए ने स्टॉक पर बुलिश राय दी है।
वहीं कल जारी हुए कंपनी के नतीजे बाजार को पसंद आये हैं। आज सुबह 9.52 बजे के करीब ये स्टॉक करीब 3 प्रतिशत या 93 रुपये चढ़कर 3268.60 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।
BROKERAGES ON EICHER MOTORS
MORGAN STANLEY ON EICHER MOTORS
मॉर्गन स्टैनली ने आयशर मोटर्स पर इक्वल-वेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3,553 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि हंटर लॉन्च से कंपनी के मार्केट शेयर में बढ़ोतरी देखने को मिली है। 2023 में मार्जिन और मार्केट शेयर टॉप बना सकते हैं। इस साल बजाज ऑटो के Triumph लॉन्च होने पर नजर रहेगी। 2024 में हीरो के Harley लॉन्च पर भी कंपनी की नजर रहेगी।
नोमुरा ने आयशर मोटर्स पर राय देते हुए कहा कि कंपनी का Q3 मार्जिन अनुमान से कम रहा। बजाज के Triumph और हीरो के Harley से कंपनी के लिए बाजा में कंपिटीशन बढ़ेगा। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर रेटिंग को अपग्रेड करके न्यूट्रल कर दिया है। इन्होंने इसका टारगेट घटाकर 3,264 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
JEFFERIES ON EICHER MOTORS
जेफरीज ने आयशर पर मोटर पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसके शेयर का टारगेट प्राइस 4,250 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के RE वॉल्यूम में बढ़ोतरी देखने को मिली। तिमाही आधार पर कंपनी के EBITDA/व्हीकल फ्लैट रहे।
सिटी ने आयशर मोटर्स पर राय देते हुए कहा कि Q3 के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं। कंपनी का RE और VECV मार्जिन उम्मीद से अच्छा रहा है। डिमांड आउटलुक पॉजिटिव नजर आया है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 4,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
सीएलएसए ने आयशर पर मोटर पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसके शेयर का टारगेट प्राइस घटाकर 4,007 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के Q3 के नतीजे अनुमान से कम रहे हैं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )