Stocks to BUY: इस शेयर में 55% की तगड़ी कमाई का मौका, HDFC सिक्योरिटीज ने दिया 1,050 रुपये का टारगेट

Tanla Platforms: सॉफ्टवेयर सेक्टर की कंपनी टानला प्लेटफॉर्म्स (Tanla Platforms) के शेयरों में मौजूदा स्तर से 55 फीसदी की तेजी आ सकती है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज ने शु्क्रवार को जारी एक रिपोर्ट में Tanla Platforms के शेयरों को बाय (BUY) रेटिंग दी है

अपडेटेड Apr 28, 2023 पर 11:25 PM
HDFC सिक्योरिटीज ने Tanla Platforms के शेयर को 1,050 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है

Tanla Platforms Shares: सॉफ्टवेयर सेक्टर की कंपनी टैनला प्लेटफॉर्म्स (Tanla Platforms) के शेयरों में मौजूदा स्तर से 55 फीसदी की तेजी आ सकती है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज ने शु्क्रवार को जारी एक रिपोर्ट में Tanla Platforms के शेयरों को बाय (BUY) रेटिंग दी है और इसके लिए 1,050 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि Tanla के रेवेन्यू में गिरावट आई है, लेकिन इसके एंटरप्राइज सेगमेंट में मार्जिन बेहतर हुआ है, जो एक सुखद संकेत है। HDFC सिक्योरिटीज ने यह रिपोर्ट कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे आने के बाद जारी किया है।

HDFC सिक्योरिटीज ने कहा, "सीजनल और कम प्रमोशनल वॉल्यूम के चलते एंटरप्राइज वैल्यू तिमाही आधार पर 5 फीसदी घटा है। लेकिन प्लेटफॉर्म का रेवेन्यू तिमाही आधार में 4.1 फीसदी बढ़ा है। एंटरप्राइज बिजनेस की ग्रोथ वॉल्यूम की अगुआई में होगी और NLD दर में प्रस्तावित बढ़ोतरी एक बूस्टर के रूप में काम करेगी। प्लेटफॉर्म सेगमेंट की बढ़ोतरी की अगुआई Wisely प्लेटफॉर्म की ओर से किया जाएगा।"

वाइजली ATP (एंटी-फिशिंग उत्पाद) एक भरोसा जगाने वाला प्रोडक्ट है, जिसे ट्राई से सैंडबॉक्स मंजूरी मिला हुआ है और बड़े बैंकों के साथ POC के तहत आता है।


यह भी पढ़ें-Adani Group Shares: अदाणी ग्रुप के शेयरों में तूफानी तेजी, हरे निशान में बंद हुए सभी स्टॉक, 2 में लगा अपर सर्किट

HDFC सिक्योरिटीज ने कहा कि कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन चौथी तिमाही में बेहतर हुआ है और इसका इनपुट लागत भी घटा है। इसके चलते हम कंपनी के आगे की ग्रोथ को लेकर उत्साहित हैं और इसके अर्निग प्रति शेयर (EPS) के वित्त वर्ष 2024 और 2025 में क्रमश: 2.6 और 3.3% रहने का अनुमान जताते हैं।

इस बीच टानला प्लेटफॉर्म के शेयर शुक्रवार को एनएसई पर 0.41% गिरकर 678.20 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 28.16% की तेजी आई है। हालांकि पिछले एक साल में इसका भाव करीब 52.16% गिरा है।

डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह, निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और रॉय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।