Infosys : देश की दूसरी बड़ी आईटी सेवा प्रदाता इंफोसिस द्वारा वित्त वर्ष 22 की तीसरी तिमाही में अच्छी टॉपलाइन ग्रोथ दर्ज करने का अनुमान है। माना जा रहा है उसे दिसंबर, 2020 में जर्मनी की ऑटो कंपनी डैमलर के साथ घोषित हाइब्रिड क्लाउड पार्टनरशिप, बड़ी डील्स और विभिन्न वर्टिकल्स में ग्रोथ बढ़ने का फायदा मिल सकता है। वहीं, कंपनी 12 जनवरी को यानी आज अपना पूरे साल का गाइडैंस बढ़ा सकती है। हालांकि, उसे एट्रिशन रेट में बढ़ोतरी से जूझने का अनुमान है।
