Get App

LTIMindtree के शेयरों पर जेफरीज ने बरकरार रखा 'अंडरपरफॉर्म' रेटिंग, EPS अनुमान में की 1% कटौती

आईटी सेक्टर की कंपनी एलटीआई माइंडट्री (LTI Mindtree) के नतीजे अनुमानों से कमजोर रहे हैं। हालांकि विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) ने उसके शेयरों पर 'अंडरपरफॉर्म' की रेटिंग बरकरार रखी है। हालांकि उसने वित्त वर्ष 2024 के लिए कंपनी के अर्निंग अनुमानों में करीब 1 फीसदी की कटौती की है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 18, 2023 पर 9:51 PM
LTIMindtree के शेयरों पर जेफरीज ने बरकरार रखा 'अंडरपरफॉर्म' रेटिंग, EPS अनुमान में की 1% कटौती
LTI Mindtree के शेयर मंगलवार को 2.63% की गिरावट के साथ 5,000 रुपये के भाव पर बंद हुए

आईटी सेक्टर की कंपनी एलटीआई माइंडट्री (LTI Mindtree) के नतीजे अनुमानों से कमजोर रहे हैं। हालांकि विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) ने उसके शेयरों पर 'अंडरपरफॉर्म' की रेटिंग बरकरार रखी है। हालांकि उसने वित्त वर्ष 2024 के लिए कंपनी के अर्निंग अनुमानों में करीब 1 फीसदी की कटौती की है। LTI Mindtree के शेयर मंगलवार 17 जुलाई को एनएसई पर 2.63 फीसदी की गिरावट के साथ 5,000 रुपये के भाव पर बंद हुए।

ब्रोकरेज फर्म ने लिखा, "LTI Mindtree का नॉर्थ अमेरिका (रेवेन्यू का करीब 70 फीसदी) और BFSI और हाईटेक वर्टिकल (रेवेन्यू का 60 फीसदी) में काफी एक्सपोजर है, जो इसके ग्रोथ के लिए रिस्क पैदा करता है। मैनेजमेंट की ओर से इस वित्त वर्ष के लिए बताए गए अनुमान भी कमजोर हैं। साथ ही इसके कर्मचारियों की संख्या भी लगातार घट रही है, जो इसके वित्त वर्ष 2024 की दूसरी छमाही में इसके कारोबार में रिकवरी को लेकर भरोसा नहीं पैदा कर रहा है।"

जेफरीज ने आगे कहा, "कंपनी का वैल्यूएशन भी काफी रिच है और ये 1 साल के फॉरवर्ड के 28 गुना पर कारोबार कर रहा है। इसके चलते हमें स्टॉक पर अंडरपरफॉर्म की रेटिंग बरकरार रखनी पड़ी है और इसे 4,500 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो इसके पीई का 22 गुना है। हमें वित्त वर्ष 2023 से 2025 के दौरान कंपनी की ग्रोथ 15 फीसदी सालाना रहने पड़ी है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें