RELIANCE, AB CAP और PIRAMAL ENT पर जानिये दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की रिपोर्ट

GOLDMAN SACHS ने RELIANCE पर खरीदारी की रेटिंग देकर लक्ष्य 3,185 रुपये तय किया है

अपडेटेड Dec 07, 2021 पर 9:25 AM
Story continues below Advertisement
RELIANCE, AB CAP और PIRAMAL ENT पर जानिये ब्रोकरेज हाउसे की रिपोर्ट

सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके, तो जानते हैं कि आज किन शेयरों पर टिकी हैं दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-

Brokerage on RELIANCE

GOLDMAN SACHS की RELIANCE पर राय


GOLDMAN SACHS ने RELIANCE पर खरीदारी की रेटिंग बनाये रखी है और शेयर का लक्ष्य बढ़ाकर 3,185 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि रिटेल, TMT के साथ न्यू एनर्जी भी कंपनी के लिए ग्रोथ ट्रिगर साबित होगा। बेस केस में FY30/FY40 तक $3.6/12.2 बिलियन तक EBITDA संभव है। वहीं न्यू एनर्जी में पुराने एनर्जी से बेहतर रिटर्न की उम्मीद है। इसके अलावा ग्लोबल और घरेलू सोलर, बैटरी, हाइड्रोकार्बन मार्केट में विस्तार की संभावना भी है।

Buzzing Stocks:आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले Karda Constructions, LG Balakrishnan & Brothers, MT Educare और अन्य स्टॉक्स

Brokerage on AB CAP

MORGAN STANLEY की AB CAP पर राय

MORGAN STANLEY ने AB CAP पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 158 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि उन्होंने FY22 के लिए EPS अनुमान 1% बढ़ाया है। इसके साथ ही FY23 और FY24 के लिए EPS अनुमान 4% बढ़ाया है। वहीं बेहतर NIM और हाई लोन ग्रोथ के चलते मुनाफे का अनुमान बढ़ाया है।

Brokerage on PIRAMAL ENT

JEFFERIES की PIRAMAL ENT पर राय

JEFFERIES ने PIRAMAL ENT पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 3050 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि DHFL डील से पोर्टफोलियो रीबैलेंसिंग में मदद मिलेगी। इसके अलावा DHFL डील से हाउसिंग प्लेटफॉर्म में मजबूत ग्रोथ संभव है। इनका अनुमान है कि FY22-24 के दौरान ग्रुप के मुनाफे में 22% CAGR ग्रोथ संभव है जबकि FY22-24 में लेंडिंग बिजनेस के मुनाफे में 14% ग्रोथ संभव है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।