शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।
जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है-
Karda Constructions | बल्क डील्स डेटा के मुताबिक एरिस्का इन्वेस्टमेंट फंड (Eriska Investment Fund) ने कंपनी में 16.5 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 38 लाख इक्विटी शेयर खरीदे।
LG Balakrishnan & Brothers | प्रोमोटर राजवर्धन वी (Rajvirdhan V) ने एनएसई पर कंपनी में 1.65 लाख इक्विटी शेयर 492.97 रुपये प्रति शेयर के भा पर बेचे ऐसा बल्क डील्स डेटा से पता चला।
MT Educare | बल्क डील्स डेटा के मुताबिक एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने एनएसई पर कंपनी के 9,18,033 इक्विटी शेयर 7.77 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे।
GSS Infotech | कंपनी ने स्टॉक और नकदी के कॉम्बिनेशन के साथ 'फार्म टू स्टोर' कंपनी पॉलीमेरास ('farm to store' company Polimeraas) का 100 प्रतिशत हिस्सा खरीद लिया।
Rain Industries | पबराई इन्वेस्टमेंट फंड्स (Pabrai Investment Funds) ने खुले बाजार के लेनदेन के माध्यम से कंपनी में 2.05 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी जिससे कंपनी शेयरहोल्डिंग 5.95 प्रतिशत से बढ़कर 8 प्रतिशत हो गई।
Indo Count Industries and GHCL | इंडो काउंट ने जीएचसीएल के होम टेक्सटाइल बिजनेस को 576 करोड़ रुपये में खरीदा।
Karnataka Bank | बैंक ने अपने ग्राहकों को रिटेल वेहिकल फाइनेंस सुविधा प्रदान करने के लिए टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) के साथ भागीदारी की।
The Phoenix Mills | कंपनी ने अनुराग श्रीवास्तव को मुख्य वित्तीय अधिकारी (Chief Financial Officer) नियुक्त किया।
HFCL | कंपनी ने 6 दिसंबर को अपना क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट इश्यू लॉन्च किया और 72.33 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस को मंजूरी दी।
Wipro | सप्लाई-चेन ट्रांसफॉर्मेशन चलाने में संगठनों की मदद करने के लिए कंपनी और सेलोनिस (Celonis) ने सप्लाई चैन कमांड सेंटर (Supply Chain Command Center) लॉन्च किया।