TCS Share Price: घरेलू ब्रोकरेज फर्म केआर चोकसी (KR Choksey) ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों को खरीद (BUY) रेटिंग दी है और इसके लिए 3,817 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह टीसीएस के मौजूदा बाजार भाव से करीब 19.5% की तेजी की संभावना जताता है। TCS के शेयर गुरुवार 13 अप्रैल को एनएसई पर 1.53 फीसदी गिरकर 3,192 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। केआर चोकसी ने 13 अप्रैल को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा, "TCS का चौथी तिमाही का नतीजा हमारे अनुमानों से अधिक रहा है। कंपनी का डॉलर रेवेन्यू सालाना आधार पर 7.4 फीसदी 719.5 करोड़ डॉलर रहा। वहीं रुपये में इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 16.9 फीसी बढ़कर 59,162 करोड़ रुपये रहा।"
ब्रोकरेज ने कहा, "एंप्लॉयी और सबकॉन्ट्रैक्टर खर्च में कमी के चलते कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 2% बढ़कर 24.5% हो गया। इसका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 14.8 फीसदी बढ़कर 11,436 करोड़ रुपये रहा, जो हमारे 11,361 करोड़ रुपये के अनुमान से थोड़ा अधिक है।"
केआर चोकसी ने कहा, "TCS ने मार्च तिमाही के दौरान 10 अरब अमेरिकी डॉलर की नई डील हासिल की है। इसमें फीनिक्स ग्रुप के साथ हुआ 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर का एक बड़ा सौदा शामिल है, जो मांग को लेकर एक स्थिर वातावरण को दर्शाता है।"
ब्रोकरेज ने कहा, "TCS फिलहाल अपने वित्त वर्ष 2024 और 2025 की अनुमानित अर्निंग्स पर क्रमश: 25.8 गुना और 22.6 गुना पीई मल्टीपल पर कारोबार कर रहा है। ग्लोबल लेवल पर लगातार अनिश्चितताओं के बावजूद TCS अपने साइज, मार्केट में लीडरशिप की स्थिति और मजबूत ऑर्डरबुक के चलते बेहतर रिटर्न रेशियों देने के लिए अच्छी स्थिति में है।"
डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह, निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और रॉय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।