TCS Share Price: घरेलू ब्रोकरेज फर्म केआर चोकसी (KR Choksey) ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों को खरीद (BUY) रेटिंग दी है और इसके लिए 3,817 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह टीसीएस के मौजूदा बाजार भाव से करीब 19.5% की तेजी की संभावना जताता है। TCS के शेयर गुरुवार 13 अप्रैल को एनएसई पर 1.53 फीसदी गिरकर 3,192 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। केआर चोकसी ने 13 अप्रैल को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा, "TCS का चौथी तिमाही का नतीजा हमारे अनुमानों से अधिक रहा है। कंपनी का डॉलर रेवेन्यू सालाना आधार पर 7.4 फीसदी 719.5 करोड़ डॉलर रहा। वहीं रुपये में इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 16.9 फीसी बढ़कर 59,162 करोड़ रुपये रहा।"
