Get App

कारोबार के दौरान रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा Maruti का शेयर, JP Morgan को कंपनी की परफॉर्मेंस शानदार रहने की उम्मीद

ब्रोकरेज फर्म की 30 अगस्त की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस स्टॉक की परफॉर्मेंस मार्केट की परफॉर्मेंस से बेहतर रह सकती है। कंपनी की होलसेल वॉल्यूम भी बेहतर रहने की संभावना है और इस वजह से मार्केट शेयर में बढ़ोतरी होगी। अगस्त में कंपनी का मार्केट शेयर 43 पर्सेंट रहा। इसके अलावा, स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स की वजह से मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में कंपनी के मार्जिन में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 31, 2023 पर 5:05 PM
कारोबार के दौरान रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा Maruti का शेयर, JP Morgan को कंपनी की परफॉर्मेंस शानदार रहने की उम्मीद
ब्रोकरेज फर्म का यह भी कहना है कि फेस्टिव सीजन के बाद मारुति सुजुकी को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है।

मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) के शेयर 31 अगस्त को कारोबार के दौरान रिकॉर्ड हाई यानी 10,043 रुपये पर पहुंच गए। बाद में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में कंपनी का शेयर 2.12 पर्सेंट की बढ़त के साथ 10,003.80 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी के मंथली सेल्स के आंकड़े जल्द आने वाले हैं। निवेशकों ने ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन (J.P. Morgan) की उस एनालिसिस का भी स्वागत किया है, जिसमें मारुति सुजुकी इंडिया को शानदार परफॉर्मेंस वाली कंपनियों की सूची में रखा है।

कंपनी पर क्यों बुलिश है जेपी मॉर्गन

इस सेक्टर पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स का मानना है कि डिस्काउंट और इन्वेंट्री बढ़ने के बावजूद कंपनी के मार्केट शेयर और मार्जिन में बढ़ोतरी का अनुमान है। ब्रोकरेज फर्म की 30 अगस्त की रिपोर्ट में कहा गया है, 'इस स्टॉक की परफॉर्मेंस मार्केट की परफॉर्मेंस से बेहतर रह सकती है।'

कंपनी की होलसेल वॉल्यूम भी बेहतर रहने की संभावना है और इस वजह से मार्केट शेयर में बढ़ोतरी होगी। अगस्त में कंपनी का मार्केट शेयर 43 पर्सेंट रहा। इसके अलावा, स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स (SUVs) की वजह से मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में कंपनी के मार्जिन में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें