Vedanta Dividend: वेदांता लिमिटेड के शेयर में मंगलवार को हलचल बढ़ सकती है। कंपनी ने सोमवार को बाजार बंद होने के बाद अंतरिम डिविडेंड को लेकर अहम जानकारी दी है। कंपनी के बोर्ड की बैठक 8 अक्टूबर 2026 को होगी। इसमें वित्त वर्ष 2026-27 के पहले अंतरिम डिविडेंड पर फैसला लिया जा सकता है।
