Q2 Results This Week: शेयर बाजार में 26 अक्टूबर से शुरू हो रहे नए हफ्ते में 250 से ज्यादा कंपनियों के तिमाही नतीजे आने वाले हैं। इनमें कई दिग्गज कंपनियां भी शामिल हैं।

Q2 Results This Week: शेयर बाजार में 26 अक्टूबर से शुरू हो रहे नए हफ्ते में 250 से ज्यादा कंपनियों के तिमाही नतीजे आने वाले हैं। इनमें कई दिग्गज कंपनियां भी शामिल हैं।
दिवाली से पहले निवेशकों की नजर खास तौर पर L&T, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स और ट्रेंट जैसी कंपनियों पर रहेगी। इसके अलावा बजाज ऑटो, वेदांता, टाटा स्टील, कोल इंडिया और पेटीएम समेत कई कंपनियां भी अपने नतीजे घोषित करेंगी। आइए जानते हैं कि किस दिन किन बड़ी कंपनियों के नतीजे आएंगे।
सोमवार, 26 अक्टूबर: टाटा कंज्यूमर और पेटीएम
हफ्ते की शुरुआत Tata Consumer Products और Paytm जैसी कंपनियों के नतीजों से होगी। इसके अलावा ITC Hotels, Mankind Pharma, Bank of Maharashtra, REC, Sona BLW, Ather Energy और APL Apollo Tubes भी अपने सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित करेंगे। निवेशकों की नजर इन कंपनियों की कमाई और कारोबारी प्रदर्शन पर रहेगी।
मंगलवार, 27 अक्टूबर: L&T, मारुति और टाटा स्टील
मंगलवार को कई बड़ी कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की L&T),ऑटो सेक्टर की Maruti Suzuki और Bajaj Auto के नतीजों पर खास नजर रहेगी। इसके अलावा Tata Steel, Vedanta Iron & Steel, SAIL, Mazagon Dock Shipbuilders, Tata Capital, SBI Life Insurance और Waaree Energies भी नतीजे घोषित करेंगी। Cipla, ACC और PG Electroplast के नतीजे भी इसी दिन आएंगे।
बुधवार, 28 अक्टूबर: HUL, हीरो मोटोकॉर्प और अदाणी ग्रुप
बुधवार को FMCG सेक्टर की Hindustan Unilever, ऑटो सेक्टर की Hero MotoCorp और Hyundai Motor India के नतीजे आने वाले हैं। इसके अलावा Adani Enterprises, Adani Ports, Bandhan Bank, Pidilite Industries, PNB Housing Finance, PVR Inox, TVS Motor और United Spirits भी अपने नतीजे घोषित करेंगी। Meesho और Info Edge के नतीजों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी।
गुरुवार, 29 अक्टूबर: एशियन पेंट्स, ट्रेंट और सुजलॉन
गुरुवार को Asian Paints, Trent और Suzlon Energy के नतीजे खास रहेंगे। इसके अलावा Coal India, Ambuja Cements, Blue Star, Godrej Consumer Products, IndiGo, Laurus Labs, Motilal Oswal Financial Services और Pine Labs भी अपने सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी। Titagarh Rail, Praj Industries, V-Guard और Welspun Corp के नतीजे भी इसी दिन आएंगे।
शुक्रवार, 30 अक्टूबर: सन फार्मा, BEL और NTPC ग्रीन
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन Sun Pharma, Bharat Electronics (BEL), Bank of Baroda, GAIL, Indian Oil Corporation और Dixon Technologies के नतीजे आने वाले हैं। इसके अलावा Aditya Birla Capital, Delhivery, LIC Housing Finance, Max Healthcare, NTPC Green Energy, SJVN, Sun TV, Varun Beverages और Phoenix Mills भी सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी।
निवेशकों के लिए क्यों अहम है यह हफ्ता?
एक ही हफ्ते में ऑटो, बैंकिंग, FMCG, फार्मा, इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी सेक्टर की कई बड़ी कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं। इन नतीजों से कंपनियों की बिक्री, मुनाफे और आगे के कारोबार की स्थिति का संकेत मिलेगा। खास तौर पर कच्चे माल की लागत, मांग और मार्जिन में बदलाव पर बाजार की नजर रहेगी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।