सरकार द्वारा संचालित तेल और गैस सेक्टर की दिग्गज कंपनी ऑइल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (Oil & Natural Gas Corporation (ONGC) ने दिसंबर 2022 (Q3FY23) को समाप्त तीसरी तिमाही के लिए 11,045 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन मुनाफा दर्ज किया। इस तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 26 प्रतिशत बढ़ा है। जबकि साल भर पहले की समान अवधि में कंपनी को 8,764 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। हालांकि तिमाही आधार पर देखें तो सितंबर तिमाही में मुनाफा 12,826 करोड़ रुपए से 14 प्रतिशत कम रहा। दिसंबर तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवन्यू 36 प्रतिशत बढ़कर 38,583 करोड़ रुपये रहा। जबकि एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवन्यू 28,473 करोड़ रुपये रहा था। वहीं तिमाही आधार पर रेवन्यू 38,321 करोड़ रुपये से एक प्रतिशत के मामूली बढ़त के साथ सपाट रहा।
कंपनी ने नतीजे जारी करते हुए कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण वैश्विक सप्लाई चैन में अनिश्चितताओं और बाधाओं ने कच्चे तेल और गैस के उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है।
तीसरी तिमाही के नतीजे आने के बाद ब्रोकरेज की ONGC के शेयर पर क्या है राय
CLSA | Rating: Buy | Target: Rs 225 | Upside: 53%
ओएनजीसी लिमिटेड के तीसरी तिमाही के रिजल्ट्स के आधार पर सीएलएसए ने 225 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज का लक्ष्य जो मौजूदा बाजार भाव से 53 प्रतिशत अधिक है।
हायर एक्सप्लोरेशन लागत और ऑपरेंशंस खर्चों की वजह से नतीजे अनुमान के कमजोर रहे। ओएनजीसी का एशियाई लार्ज कैप स्पेस में सबसे ज्यादा डिविडेंड यील्ड है।
Prabhudas Lilladher | Rating: Buy | Target: Rs 190 | Upside: 29%
ब्रोकरेज फर्म ने FY23, FY24 और FY25 के लिए अपने कंसोलिडेटेड अर्निंग एस्टीमेट में क्रमशः 31 प्रतिशत, 8 प्रतिशत और 5 प्रतिशत से बदलाव किया है।
ब्रोकरेज फर्म ने स्टॉक 3.5x EV/E FY24E के आधार पर 190 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदारी की रेटिंग बनाए रखी है। प्रभुदास लीलाधर को उम्मीद है कि केजी98/2 फील्ड के चालू होने से ओएनजीसी का तेल और गैस उत्पादन 4-5 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )