ONGC के शेयरों में नहीं थम रही गिरावट, विंडफॉल टैक्स के बाद जेपी मॉर्गन ने डाउनग्रेड की रेटिंग

ONGC Stock Price: ब्रोकरेज फर्म ने इसकी रेटिंग डाउनग्रेड कर दी है। सरकार ने नया विंडफॉल टैक्स लगाया है जिसकी वजह से ऑयल कंपनियों के शेयरों में लगातार बिकवाली बनी हुई है

अपडेटेड Jul 04, 2022 पर 11:39 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ONGC के शेयरों में लगातार गिरावट से ब्रोकरेज फर्म का भरोसा इससे उठ गया है

ONGC Stock Price: सरकारी तेल कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) के शेयरों की गिरावट 4 जुलाई को भी जारी है। इससे पहले शुक्रवार को इसके शेयर 13% से ज्यादा टूटे थे। शेयरों में लगातार गिरावट से ब्रोकरेज फर्म का भरोसा इससे उठ गया है। ब्रोकरेज फर्म ने इसकी रेटिंग डाउनग्रेड कर दी है। सरकार ने नया विंडफॉल टैक्स लगाया है जिसकी वजह से ऑयल कंपनियों के शेयरों में लगातार बिकवाली बनी हुई है।

सरकार ने शुक्रवार को देश में क्रूड ऑयल प्रोडक्शन पर 240 डॉलर प्रति टन के हिसाब से स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी लगाकर निवेशकों को हैरान कर दिया। इसके बाद से लगातार ऑयल कंपनियों के शेयरों में गिरावट जारी है। दुनिया भर में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए सरकार ने यह टैक्स लगाया है। क्रूड के दाम हाल के महीनों में 8 साल के हाइएस्ट लेवल पर पहुंच गए हैं।

IndusInd Bank के शेयरों में 3% का उछाल, Q1 के कारोबारी प्रदर्शन ने भरा जोश


ONGC की रेटिंग डाउनग्रेड

ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने ONGC की रेटिंग डाउनग्रेड करके 'Neutral' कर दी है। पहले ब्रोकरेज हाउस ने इसे खरीदने की सलाह दी थी। जेपी मॉर्गन ने ONGC के शेयरों का टारगेट 26% घटाकर 155 रुपए कर दिया है। सोमवार सुबह 11.30 पर ONGC के शेयर 3.70% गिरकर 126 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं। ONGC के शेयरों का 52 हफ्तों का हाई 194.95 रुपए है जबकि 52 हफ्तों का लो 108.50 रुपए है।

ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि विंडफॉल टैक्स से कंपनी की आमदनी पर चोट पड़ेगी जिसका असर उसके शेयरों पर नजर आएगा। बाजार के जानकारों का मानना है कि इस टैक्स से ONGC पर बोझ बढ़ेगा क्योंकि यह फिक्स टैक्स है। यह कंपनी की बिक्री के हिसाब से नहीं लग रहा है। अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी की वजह से ONGC की आमदनी 35-40 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से घट जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।