ONGC Stock Price: सरकारी तेल कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) के शेयरों की गिरावट 4 जुलाई को भी जारी है। इससे पहले शुक्रवार को इसके शेयर 13% से ज्यादा टूटे थे। शेयरों में लगातार गिरावट से ब्रोकरेज फर्म का भरोसा इससे उठ गया है। ब्रोकरेज फर्म ने इसकी रेटिंग डाउनग्रेड कर दी है। सरकार ने नया विंडफॉल टैक्स लगाया है जिसकी वजह से ऑयल कंपनियों के शेयरों में लगातार बिकवाली बनी हुई है।
