Get App

Stocks to Buy: रेखा झुनझुनवाला के शेयर में तेजी का रुझान, HDFC सिक्योरिटीज ने कहा ₹795 तक जाएगा भाव

Rekha Jhunjhunwala Shares: स्टार हेल्थ का मार्च तिमाही में शुद्ध मुनाफा 17.32 फीसदी बढ़कर 101.79 करोड़ रुपये रहा। जबकि इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 82.04 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया था। वहीं कंपनी की बिक्री 11.2 फीसदी बढ़कर 2,912.52 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,621.17 करोड़ रुपये रहा था

Moneycontrol Newsअपडेटेड May 02, 2023 पर 11:00 PM
Stocks to Buy: रेखा झुनझुनवाला के शेयर में तेजी का रुझान, HDFC सिक्योरिटीज ने कहा ₹795 तक जाएगा भाव
स्टार हेल्थ के शेयर मंगलवार को NSE पर 2.50% की तेजी के साथ 606.00 रुपये पर बंद हुए

Rakesh Jhunjhunwala Shares: घरेलू ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने स्टार हेल्थ एंड अलायड इंश्योरेंस ( Star Health and Allied Insurance Company) के शेयरों को खरीदने (BUY) की सलाह दी है। साथ ही ब्रोकरेज ने इसके लिए 795 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। यह कंपनी के शेयरों में मौजूदा बाजार भाव से करीब 31.05 फीसदी की तेजी आने का संकेत देता है। बता दें कि स्टार हेल्थ, शेयर बाजार के दिग्गज दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) के निवेश वाली कंपनी है।

HDFC सिक्योरिटीज ने 28 अप्रैल को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा, "स्टार हेल्थ के NEP ग्रोथ 11 फीसदी रही, जो हमारे अनुमान से 4 फीसदी कम है। ऐसा कंपनी के ग्रुप बिजनेस में सुस्ती के चलते हुआ। हालांकि इसका लॉस रेशियो 62% पर हमारे अनुमानों के मुताबिक रहा और इससे COR 91.4 फीसदी पर पहुंच गया।"

ब्रोकरेज ने कहा, "15 फीसदी की नरम ग्रोथ के चलते इसका रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) 12% रहा। हालांकि हमें वित्त वर्ष 2023 से 2025 के दौरान इसकी ग्रोथ के 22 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान है। कंपनी को स्थिर लॉस रेशियो, प्रमुख उत्पादों के दाम बढ़ने और कड़े अंडराइटिंग और दावों की समीक्षा प्रक्रिया से इसे यह हासिल करने मदद मिलेगी।"

बता दें कि स्टार हेल्थ का मार्च तिमाही में शुद्ध मुनाफा 17.32 फीसदी बढ़कर 101.79 करोड़ रुपये रहा। जबकि इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 82.04 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया था। वहीं कंपनी की बिक्री 11.2 फीसदी बढ़कर 2,912.52 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,621.17 करोड़ रुपये रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें