RIL का पहली तिमाही में मुनाफा घटा, जानें ब्रोकरेजेज स्टॉक पर क्या दे रहे हैं सलाह

Reliance पर जेपी मॉर्गन ने ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसका लक्ष्य 3,040 रुपये/शेयर तय किया है। उन्होंने इसके FY24-25 EBITDA अनुमान को 1.5%-4.1% तक बढ़ाया है। जबकि उच्च टैक्स रेट की वजह से EPS में 5.4%-2.9% की कटौती की है। आगामी एजीएम संभवतः तस्वीर अधिक स्पष्ट होती हुई दिख सकती है

अपडेटेड Jul 24, 2023 पर 10:40 AM
RIL पर मैक्यावरी ने अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसका लक्ष्य 2100 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंज्यूमर बिजनेस में शानदार ग्रोथ नजर आई। रिटेल कारोबार के एबिटा में करीब 34% का उछाल देखने को मिली। वहीं जियो का ARPU 3% बढ़कर 180 रुपये के पार पहुंच गया। हालांकि O2C कारोबार थोड़ा नरम रहा। पहली तिमाही में कंपनी की आय 4.7% घटकर 2.31 लाख करोड़ रुपये रही। कंपनी का मुनाफा 5.9% घटकर 18,258 करोड़ रुपये रहा। पहली तिमाही में EBITDA 5.1% बढ़कर 41,982 करोड़ रुपये रहा। Q1 में फाइनेंस कॉस्ट 46% बढ़कर 5837 करोड़ रुपये रही। जेपी मॉर्गन और मॉर्गन स्टैनली ने स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। जबकि जेफरीज, सिटी ने खरीदारी करने की राय दी है।

    BROKERAGE ON RIL

    JPMORGAN ON RIL

    जेपी मॉर्गन ने रिलायंस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 3,040 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि उन्होंने इसका FY24-25 EBITDA अनुमान को 1.5%-4.1% तक बढ़ाया है। जबकि उच्च कर दर पर EPS में 5.4%-2.9% की कटौती की है। स्टॉक अगले 18 महीनों में कई संभावित कैटलिस्ट प्रदान करता है। आगामी एजीएम संभवतः तस्वीर अधिक साफ हो सकती है


    MS ON RIL

    जेपी मॉर्गन ने रिलायंस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 3,210 रुपये/शेयर से घटाकर 3,000 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी एक ऐसे चरण में आगे बढ़ रही है जहां मोनेटाइजेशन और निवेश चक्र 2027 तक एक साथ चलेंगे। कंपनी कर्ज को EBIDTA से नीचे रखने के अपने गाइडेंस पर स्पष्ट है।

    JEFFERIES ON RIL

    जेफरीज ने रिलायंस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 2935 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि सभी सेगमेंट्स के साथ EBITDA अनुमान के मुताबिक रहा। रिटेल की ग्रोथ निराशाजनक रही जबकि मार्जिन में सुधार देखने को मिला। Jio ने तेजी से सब्सक्रिप्शन जोड़ा। टैरिफ बढ़ोतरी में देरी से FY24/25 EBITDA अनुमान में 6%/4% की कमी रही। O2C कारोबार में जुलाई में रूसी तेल पर सीमित छूट के कारण मार्जिन पर दबाव देखने को मिल रहा है। हालिया रैली के बाद रिस्क -रिवार्ड संतुलित नजर आ रहा है।

    सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    CITI ON RIL

    सिटी ने रिलायंस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 2750 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि तिमाही आधार पर Q1FY24 कंसोलिडेटेड EBITDA 1% नीचे रहा जो कि मोटे तौर पर अनुमान के मुताबिक रहा। O2C EBITDA थोड़ा नीचे था, तेल और गैस का EBITDA ज्यादा रहा जबकि Jio और रिटेल का EBITDA अनुमान के मुताबिक रहा।

    MACQUARIE ON RIL

    मैक्यावरी ने रिलायंस पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 2100 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि सर्वसम्मति से पिछले 3 महीनों में FY24-25 EPS अनुमान में 10-7% की कटौती की है। वहीं FY24-25 ईपीएस अनुमान आम सहमति से 14-18% कम है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

    (डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।