सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
ICICI BANK पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि बैंक ने Q1 में अनुमान से अच्छे नतीजे दिये। बैंक का मुनाफा बढ़कर 9648 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 9217 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। Q1 में बैंक की NII बढ़कर 18226 करोड़ रुपये रही जबकि इसके 17932 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था
ICICI बैंक ने पहली तिमाही में शानदार नतीजे पेश किये हैं। पहली तिमाही में बैंक का मुनाफा करीब 40% बढ़ गया। बैंक की ब्याज से कमाई में भी 38% का उछाल देखने को मिला। बैंक के NPA में गिरावट नजर आई जबकि लोन ग्रोथ 22% रही। हालांकि तिमाही आधार में NIM पर थोड़ा दबाव देखने को मिला। इसकी वजह से बैंक के शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए ICICI BANK और BANDHAN BANK सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
आशीष वर्मा की टीम
1) BOMBAY BURMAH (Green)
गो फर्स्ट एयरलाइन जल्द शुरू हो सकती है। फ्लाइट शुरू करने के लिए DGCA से शर्तों के साथ मंजूरी मिली है। कंपनी 15 विमानों के साथ सेवाएं शुरू करेगी। कंपनी के विमान रोजाना 114 उड़ानें भरेंगे
Q1 में आय 23% बढ़कर 35 करोड़ रुपये रही, मुनाफा 55% बढ़कर 11.5 करोड़ रुपये रहा
5) CREDITACCESS GRAMEEN (Green)
Q1 में मुनाफा 139 करोड़ रुपये से बढ़कर 346 करोड़ रुपये रहा। Q1 में NII 479.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 785 करोड़ रुपये रही
6) PFC (Green)
19 कंपनियों के साथ 2.37 लाख करोड़ रुपये का करार किया। क्लीन एनर्जी स्पेस में 19 कंपनियों के साथ करार किया
7) AARTI DRUGS (Green)
Q1 में मुनाफा 35 करोड़ रुपये से बढ़कर 48 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 622 करोड़ रुपये से बढ़कर 661 करोड़ रुपये रही
8) LUPIN (Green)
कंपनी को USFDA से अस्थायी मंजूरी मिली। PEPFAR के तहत अस्थायी मंजूरी मिली। Dolutegravir Lamivudine दवा के लिए मंजूरी मिली। Tenofovir Alafenamide टैबलेट के लिए मंजूरी मिली। कंपनी के नागपुर प्लांट में दोनों दवाएं बनाएगी
9) AUROBINDO PHARMA (Red)
USFDA की जांच में कंपनी को 3 आपत्तियों के साथ Form 483 दिया गया
10) BIOCON (Red)
USFDA की जांच में कंपनी को 6 आपत्तियों के साथ Form 483 दिया गया
Q1 में बैंक ने अनुमान से अच्छे नतीजे पेश किए। Q1 में मुनाफा बढ़कर 9648 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 9217 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। Q1 में NII बढ़कर 18226 करोड़ रुपये रही जबकि इसके 17932 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था
2- KOTAK BANK (Green)
Q1 में मुनाफा 67% बढ़कर 3,452 करोड़ रुपये रहा। NII 33% बढ़कर 6,234 करोड़ रुपये रही
3-YES BANK (Red)
Q1 में NII गिरकर 1,999.6 करोड़ रुपये रही जबकि इसके 2,079 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। Q1 में मुनाफा बढ़कर 342 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 314 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था
4- PAYTM (Green)
Q1 में घाटा 644.4 करोड़ रुपये से घटकर 357 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 1,680 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,342 करोड़ रुपये रही
5- TITAGARH RAIL (Green)
Q1 में आय 110% बढ़कर 991 करोड़ रुपये रही, मुनाफा 194% बढ़कर 68 करोड़ रुपये रहा
6- DODLA DAIRY (Green)
Q1 में मुनाफा 40.2% बढ़कर 35 करोड़ रुपये रहा, आय 15% बढ़कर 823 करोड़ रुपये रही
7-CMS INFO (Green)
Q1 में आय 14% बढ़कर 518 करोड़ रुपये रही, मुनाफा 22% बढ़कर 84 करोड़ रुपये रहा
8-VEDANTA (Red)
Q1 में मुनाफा 40% गिरकर 2,640 करोड़ रुपये रहा, आय 13% गिरकर 33,342 करोड़ रुपये रही
9- Parag Milk (Green)
नंबर अच्छे रहे। इसमें मोमेंटम नजर आ सकता है
10- Cyient DLM (Green)
तिमाही दर तिमाही आधार पर इसमें सुधार नजर आ रहा है। लिहाजा शेयर में तेजी आ सकती है
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)