भारत फोर्ज लिमिटेड (Bharat Forge Limited) का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर घटकर 79 करोड़ रुपये रहा। इसी अवधि में कंपनी की आय सालाना आधार पर बढ़कर 1,952 करोड़ रुपये रही। कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर बढ़कर 535 करोड़ रुपये रहा। ग्रासिम (Grasim) का स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना आधार पर 47.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 257 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 489 करोड़ रुपये रहा था। इन दोनों स्टॉक्स पर आज ब्रोकरेज हाउसेज ने अपनी रेटिंग्स जाहिर की है। इसके साथ ही ब्रोकरेज के रडार पर पीएनसी इंफ्रा, ग्लेनमार्क, सीमेंस जैसे स्टॉक्स हैं जिन पर ब्रोकर्स ने दांव लगाया है।
BROKERAGES ON BHARAT FORGE
सिटी ने भारत फोर्ज पर बिकवाली की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 690 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Forex Revaluation Gains के सपोर्ट पर तीसरी तिमाही के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे।
जेफरीज ने ग्रासिम पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2000 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इन्होंने वीक प्राइसिंग के चलते FY23/FY24 EBITDA अनुमान घटाया है।
मॉर्गन स्टैनली ने ग्रासिम पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1960 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि तीसरी तिमाही में Standalone EBITDA अनुमान से कम रहा।
नोमुरा ने पीएनसी इंफ्रा पर बाय रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 370 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी की EBITDA Margin अनुमान से कमजोर रही।
मॉर्गन स्टैनली ने ग्लेनार्क पर अंडरवेट रेटिंग देकर शेयर का लक्ष्य 422 रुपये तय किया है।
नोमुरा ने सीमेंस पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। इन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3008 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )