तीसरी तिमाही में CONCOR के सुस्त नतीजे आये हैं। कंपनी के मुनाफे और आय में करीब साढ़े 3 परसेंट का उछाल देखने को मिला है। EXIM बिजनेस में गिरावट से नतीजों पर असर हुआ है। ऑटो सेक्टर की देश की सबसे बड़ी कंपनी ऑटो दिग्गज मारुति सुजुकी के नतीजे आज आएंगे। स्ट्रीट के अनुमान के मुतबिक कंपनी का मुनाफा तीसरी तिमाही में 88% बढ़ सकता है। कंपनी के रेवेन्यू में 17% की बढ़त देखने को मिल सकती है। कंपनी के मार्जिन में भी रिकवरी देखने को मिल सकती है। इन दोनों स्टॉक्स की हचलल पर बाजार की नजरें रहेंगी। ऐसे में ब्रोकरेज ने अपने पसंदीदा स्टॉक्स के रूप में CONCOR, L&T, GLAND PHARMA और POLYCAB जैसे शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है।
नोमुरा ने कॉनकोर पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने शेयर का लक्ष्य 895 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि तीसरी तिमाही में रेवन्यू और EBITDA अनुमान से कम रहा है। लेकिन EXIM Profitability & LLF मोटे तौर पर अनुमान के मुताबिक रहे। घरेलू लाभ कमजोर होने और मार्केट शेयर घटने पर मैनेजमेंट की कमेंट्री की इंतजार है। इसके साथ ही Divestment पर किसी भी अपडेट के लिए मैनेजमेंट की कमेंट्री का इंतजार है।
नोमुरा ने एलएंडटी पर राय देते हुए कहा कि हैदराबाद मेट्रो, नाभा पावर से मुनाफे में सुधार के संकेत मिले हैं। कर्ज को लेकर मिलेजुले ट्रेंड देखने को मिले हैं। कंपनी ने FY23-26 में बिक्री के लिए एसेट की पहचान की है। वहीं 3000 करोड़ रुपये के सॉफ्ट लोन से घाटा घटने की उम्मीद है। तेलंगाना सरकार से कंपनी को 3000 करोड़ का सॉफ्ट लोन मिला है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग देकर शेयर का लक्ष्य 2425 रुपये तय किया है।
BERNSTEIN ON GLAND PHARMA
बर्नस्टील ने ग्लैंड फार्मा पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने शेयर का लक्ष्य घटाकर 2036 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के तीसरी तिमाही के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे। हालांकि मैनेजमेंट FY24 के लिए आशावादी बना हुआ है।
मॉर्गन स्टैनली ने पोलीकैब पर इक्वलवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2947 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि मार्जिन अच्छी रहने और कारोबार में वायर सेगमेंट की हिस्सेदारी बढ़ने की वजह से कंपनी के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )