Technical View | Nifty ने बनाया बेयरिश कैंडल, एक्सपर्ट्स ने कहा 17,440 का लेवल होगा अहम, जानें अगले हफ्ते की बाजार की चाल

निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.03 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2 प्रतिशत की तेजी नजर आई

अपडेटेड Apr 13, 2022 पर 7:37 PM
Story continues below Advertisement
निफ्टी यदि 17,440 के ऊपर टिके रहने में असफल रहता तो यह लेवल टूटने पर इसमें और गिरावट देखने को मिल सकती है

निफ्टी ने वोलाटाइल ट्रेड करते हुए 13 अप्रैल को दोपहर में पूरे दिन की बढ़त को गंवा दिया। बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेस और ऑटो शेयरों ने बाजार को नीचे की ओर खींचने में अहम भूमिका निभाई। निफ्टी 17,600 पर खुला और दिन के उच्च स्तर 17,664 पर पहुंच गया। लेकिन दोपहर में अपनी बढ़त को गंवाकर 17,457 पर लुढ़क गया। अंतत: निफ्टी 55 अंक गिरकर 17,476 पर बंद हुआ।

इसने डेली और वीकली चार्ट पर एक बेयरिश कैंडल बनाया है। इसमें क्लोजिंग का स्तर ओपनिंग लेवल से कम देखने को मिला। इस हफ्ते इंडेक्स में 1.7 प्रतिशत की गिरावट आई।

एक्सपर्ट्स ने कहा कि चूंकि इंडेक्स 17,450 के अपने तात्कालिक अहम सपोर्ट और पिछले दिन के निचले स्तर को क्लोजिंस बेसिस पर बचाव करने में कामयाब रहा। इसलिए जब तक आने वाले दिनों में इन स्तरों का नहीं तोड़ता तब तक बाजार वापस उछाल सकता है। हालांकि इन स्तरों के नीचे जाने पर निफ्टी में और गिरावट देखने को मिल सकती है।


14 अप्रैल को महावीर जयंती एवं आंबेडकर जयंती और 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे के उपलक्ष्य में बाजार बंद रहेगा।

Chartviewindia के मझहर मोहम्मद ने कहा कि साइडवे रुझानों के लिए निफ्टी के क्लोजिंस बेसिस पर 17,440 के ऊपर टिके रहना अहम होगा। "यदि यह ऐसा करने में असफल रहता है तो इंडेक्स 200-डे मूविंग एवरेज की ओर नीचे जा सकता है। यदि ये अहम सपोर्ट को तोड़ता है तो इसमें लगभग 17,150 के स्तर देखने को मिल सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जब तक निफ्टी 17,400 का बचाव करता है और 17,663 से ऊपर के बंद होता है। ऐसे में ये माना जा सकता है कि निकट समय में इसमें मजबूती देखने को मिल सकती है।

ऑप्शन डेटा के मुताबिक आने वाले दिनों में निफ्टी में 17,000-17,600 की रेंज देखने को मिल सकती है।

ब्रॉडर मार्केट में मिक्स्ड क्लोजिंग देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.03 प्रतिशत और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.2 प्रतिशत चढ़ा।

Rocket Share: 1 महीने में 44% चढ़ा ये NBFC स्टॉक, आज फिर हिट किया 52-week high

Banking index (बैंक निफ्टी) पर राय

आज बैंक निफ्टी भी 37,887 पर खुला और 37,989 के स्तर तक बढ़ गया। हालांकि ये दोपहर की बढ़त को मिटाकर दिन के निचले स्तर 37,408 पर फिसल गया। बैंक निफ्टी 284 अंक गिरकर 37,463 पर बंद हुआ। इस इंडेक्स ने डेली चार्ट पर एक बेयरिश कैंडल बनाया।

LKP Securities के कुणाल शाह ने कहा, "बैंक निफ्टी ने फ्यूचर सेगमेंट में नई शॉर्ट पोजीशन बनती हुई देखी गई। ये पोजीशन इसमें कमजोरी का संकेत देती है। हालांकि, इंडेक्स 37,000 और 38,000 के बीच एक ब्रॉड रेंज में अटक गया है। इसमें दोनों तरफ के स्तर के टूटने पर इसमें ट्रेंडिंग एक्शन देखने को मिलेगा।"

कुणाल शाह के अनुसार यदि अगले सप्ताह बैंक निफ्टी 37,000 के स्तर को तोड़ता है तो यह 36,000 की ओर नीचे की तरफ फिसलता हुआ नजर आ सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।