Stocks to BUY: साल 2022 खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन है। शेयर बाजार निवेशकों के लिए यह साल काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। सेंसेक्स इस साल अभी तक सिर्फ 2.95% चढ़ा है। वहीं BSE मिडकैप इंडेक्स का रिटर्न इस साल सपाट रहा है, जबकि स्मॉल कैप इंडेक्स का रिटर्न -4.3% रहा है। हालांकि इस साल का आखिरी कारोबारी हफ्ता निवेशकों के चेहरे पर कुछ खुशियां लाया है। पिछले 2 दिनों सेंसेक्स करीब 1,000 अंक चढ़ा है। एक्सपर्ट का कहना है कि साल के अंत में अधिकतर जगह छुट्टियां होने के नाते आने वाली दिनों में किसी बड़ी ग्लोबल घटना का अनुमान नहीं है। ऐसे में बाजार में यह तेजी अभी कुछ दिन और जारी रह सकती है।
अगर आप भी साल के आखिरी हफ्ते में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो यहां आपको ऐसे 5 चुनिंदा स्टॉक्स के बारे हैं, जिन्हें हाल ही में ब्रोकरेज फर्मों ने BUY रेटिंग दी है। इन स्टॉक्स में पैसा लगाकर 40% तक की कमाई हो सकती है।
गुजरात फ्लूरोकेमिकल्स (Gujarat Fluorochemicals)
घरेलू ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने 26 दिसंबर को जारी अपनी एक रिपोर्ट में गुजरात फ्लूरोकेमिकल्स के शेयरों को "BUY (खरीदें)" रेटिंग दी है और इसके लिए 4270.00 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 40.47 फीसदी अधिक है।
आज का बंद भाव: 144.80 रुपये
घरेलू ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने 27 दिसंबर को जारी अपनी एक रिपोर्ट में ओएनजीसी के शेयरों को "BUY (खरीदें)" रेटिंग दी है और इसके लिए 195.00 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 34.67 फीसदी अधिक है।
जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless)
आज का बंद भाव: 219.90 रुपये
घरेलू ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने 22 दिसंबर को जारी अपनी एक रिपोर्ट में जिंदल स्टेनलेस के शेयरों को "BUY (खरीदें)" रेटिंग दी और इसके लिए 270.00 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 22.78 फीसदी अधिक है।
इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank)
आज का बंद भाव: 1202.35 रुपये
घरेलू ब्रोकरेज फर्म ICICI डायरेक्ट ने 23 दिसंबर को जारी अपनी एक रिपोर्ट में इंडसइंड बैंक के शेयरों को "BUY (खरीदें)" रेटिंग दी है और इसके लिए 1,450.00 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 20.60 फीसदी अधिक है।
पूनावाला फिनकॉर्प (Poonawalla Fincorp)
आज का बंद भाव: 292.20 रुपये
घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने हाल ही में जारी अपनी एक रिपोर्ट में पूनावाला फिनकॉर्प के शेयरों को "BUY (खरीदें)" रेटिंग दी है और इसके लिए 350.00 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 19.78 फीसदी अधिक है।
डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह, निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और रॉय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।