Get App

इन 5 शेयरों से हो सकता 40% तक का मुनाफा, नए साल से पहले ब्रोकरेज फर्मों ने दी BUY रेटिंग

Stocks to BUY: अगर आप भी साल के आखिरी हफ्ते में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो यहां आपको ऐसे 5 चुनिंदा स्टॉक्स के बारे हैं, जिन्हें हाल ही में ब्रोकरेज फर्मों ने BUY रेटिंग दी है। इन स्टॉक्स में पैसा लगाकर 40% तक की कमाई हो सकती है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 27, 2022 पर 10:06 PM
इन 5 शेयरों से हो सकता 40% तक का मुनाफा, नए साल से पहले ब्रोकरेज फर्मों ने दी BUY रेटिंग
Stocks to BUY: गुजरात फ्लूरोकेमिकल्स से लेकर ONGC तक में निवेश का शानदार मौका बनता दिख रही है

Stocks to BUY: साल 2022 खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन है। शेयर बाजार निवेशकों के लिए यह साल काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। सेंसेक्स इस साल अभी तक सिर्फ 2.95% चढ़ा है। वहीं BSE मिडकैप इंडेक्स का रिटर्न इस साल सपाट रहा है, जबकि स्मॉल कैप इंडेक्स का रिटर्न -4.3% रहा है। हालांकि इस साल का आखिरी कारोबारी हफ्ता निवेशकों के चेहरे पर कुछ खुशियां लाया है। पिछले 2 दिनों सेंसेक्स करीब 1,000 अंक चढ़ा है। एक्सपर्ट का कहना है कि साल के अंत में अधिकतर जगह छुट्टियां होने के नाते आने वाली दिनों में किसी बड़ी ग्लोबल घटना का अनुमान नहीं है। ऐसे में बाजार में यह तेजी अभी कुछ दिन और जारी रह सकती है।

अगर आप भी साल के आखिरी हफ्ते में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो यहां आपको ऐसे 5 चुनिंदा स्टॉक्स के बारे हैं, जिन्हें हाल ही में ब्रोकरेज फर्मों ने BUY रेटिंग दी है। इन स्टॉक्स में पैसा लगाकर 40% तक की कमाई हो सकती है।

गुजरात फ्लूरोकेमिकल्स (Gujarat Fluorochemicals)

आज का बंद भाव: 3039.75 रुपये

घरेलू ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने 26 दिसंबर को जारी अपनी एक रिपोर्ट में गुजरात फ्लूरोकेमिकल्स के शेयरों को "BUY (खरीदें)" रेटिंग दी है और इसके लिए 4270.00 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 40.47 फीसदी अधिक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें