आज ब्रोकरेजेज के रडार पर कई सेक्टर्स के स्टॉक्स हैं। इस पर उन्होंने अपनी अलग-अलग राय दी है। ब्रोकरेज के रडार पर आज कौन से स्टॉक्स हैं इनको समाहित करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ पर बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की निवेश टिप्स प्रस्तुत की गई है। इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है। इसकी जानकारी दी गई है। आज ब्रोकरेजेज ने सिप्ला, वोडा आइडिया, भारती एयरटेल, फोर्टिस हेल्थकेयर, श्रीराम फाइनेंस जैसे स्टॉक्स को अपनी लिस्ट में शामिल किया है। जानते हैं किन स्टॉक्स पर खरीदने, बेचने या होल्ड करने पर है ब्रोकरेज हाउसेज की राय-
GOLDMAN SACHS ON BHARTI AIRTEL
गोल्डमैन सैक्स ने भारती एयरटेल पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसका टारगेट प्राइस 870 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि रिस्क रिवॉर्ड बेहतर है। बुल केस में 40% की तेजी संभव है। बेयर केस में 10% की गिरावट मुमकिन है। FY23-25 में वायरलेस रेवेन्यू में CAGR 15% ग्रोथ संभव है। रेवेन्यू बढ़ने से मार्जिन और फ्री कैश फ्लो में सुधार संभव है। 4G/5G कंवर्जन के चलते FY24 में टैरिफ हाइक संभव है।
गोल्डमैन सैक्स ने वोडा आइडिया पर बिकवाली की रेटिंग देकर इसका लक्ष्य 2.5 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
GOLDMAN SACHS ON INDUS TOWER
गोल्डमैन सैक्स ने इंडस टावर न्यूट्रल रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 200 रुपये प्रति शेयर तय किया है
NOMURA ON FORTIS HEALTHCARE
नोमुरा ने फोर्टिस हेल्थकेयर के शेयर का लक्ष्य 325 रुपये तय किया है। इन्होंने स्टॉक पर Buy Rating दी है। उनका कहना है कि हॉस्पिटल बिजनेस में पॉजिटिव ट्रैक्शन है। इसमें और सुधार होने की संभावना है।
इस स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग देते हुए मॉर्गन स्टैनली ने शेयर का लक्ष्य 1580 रुपये प्रति शेयर तय किया है
मैक्वायरी ने सिप्ला पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1,235 रुपये तय किया है।
जेपी मॉर्गन ने सिप्ला पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1,210 रुपये तय किया है।
JEFFERIES ON SAMVARDHANA MOTHERSON
जेफरीज ने समवर्धन मदरसन पर होल्ड रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 70 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )