L&T TECH के चौथी तिमाही के नतीजे ठीक-ठाक रहे। डॉलर रेवन्यू करीब 3 परसेंट उछल गया। जबकि CC रेवेन्यू ग्रोथ 2.2% रही है। FY24 में 10% ऑर्गेनिक ग्रोथ का गाइडेंस दिया है। वहीं Q4 में नए ऑर्डर 4 करोड़ डॉलर के रहे। SWC का अधिग्रहण अंतिम चरण में है। इस स्टॉक पर ब्रोकरेज ने अंडरवेट नजरिया अपनाया है। वहीं बजाज फाइनेंस के चौथी तिमाही के नतीजे अनुमान पर खरे उतरे हैं। साल दर साल मुनाफा 30.5% उछला। NII में भी करीब 28 परसेंट की बढ़त देखने को मिली। मॉर्गन स्टैनली ने इस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके साथ ही आज ब्रोकरेजेज ने एसबीआई लाइफ, कैन फिन होम्स और वोल्टास पर भी अपनी निवेश राय दी है।
सीएलएसए ने एलएंडटी टेक पर रेटिंग को सेल से अपग्रेड करके अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3,550 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उन्होंने कहा कि चौथी तिमाही में नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे।
मॉर्गन स्टैनली ने एलएंडटी टेक पर अंडरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 3,200 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि इसके चौथी तिमाही के नतीजें अनुमान से बेहतर रहे हैं।
मॉर्गन स्टैनली ने बजाज फाइनेंस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 8,000 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि इसके अनुमान पॉजिटिव बने रहेंगे।
MORGAN STANLEY ON SBI LIFE
मॉर्गन स्टैनली ने एसबीआई लाइफ पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 1,650 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि इसके वीएनबी अनुमान से बेहतर रहे हैं।
मॉर्गन स्टैनली ने कैन फिन होम्स पर इक्वलवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 550 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि इसका मुनाफा 6 प्रतिशत ज्यादा रहा। तिमाही आधार पर जीएनपीए और प्रोविजन कवरेज स्टेबल रहे। चौथी तिमाही में नेट लोन सालाना आधार पर 18% बढ़ा जबकि तिमाही आधार पर 5% बढ़ा।
गोल्डमैन सैक्स ने वोल्टास पर बिकवाली की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 840 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है चौथी तिमाही में EBITDA/Net Income अनुमान से कम रहा।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)