Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों ने आज कम से कम 5 शेयरों को लेकर रिपोर्ट जारी की है। इसके चलते आज 24 सितंबर को कारोबार के दौरान ये शेयर फोकस में बने हुए हैं। इन शेयरों में कल्याण ज्वेलर्स , GMR पावर , FUSION FIN, आईआईएफएल फाइनेंस (IIFL FIN)और वोडाफोन आइडिया शामिल हैं। ब्रोकरेज ने इसमें से 3 शेयर- कल्याण ज्वेलर्स , GMR पावर और वोडाफोन को खरीदने की सलाह दी है। वहीं आईआईएफएल फाइनेंस पर होल्ड की राय दी है और FUSION FIN के शेयर में Underperform रेटिंग की राय दी है। आइए जानते हैं कि एनालिस्ट्स ने इन शेयरों को लेकर क्या टारगेट प्राइस दिए हैं-
1. कल्याण ज्वेलर्स पर HSBC की राय
ब्रोकरेज फर्म HSBC ने कल्याण ज्वेलर्स पर "Buy" कॉल दी है और स्टॉक के लिए 810 रुपये प्रति शेयर का टारगेट सेट किया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कंपनी वैल्यू क्रिएशन की राह पर आगे बढ़ रही है। नेटवर्क विस्तार से वैल्यू क्रिएशन को सपोर्ट मिलेगा। तेज ग्रोथ का फायदा कंपनी को मिलेगा।
2. GMR पावर पर Emkay की राय
ब्रोकरेज फर्म Emkay ने GMR पावर "Buy" कॉल दी है और स्टॉक के लिए 180 रुपये प्रति शेयर का टारगेट सेट किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि बुल केस में 205 रुपये प्रति शेयर का टारगेट हासिल हो सकता है। कोर थर्मल एसेट का प्रदर्शन पीक के करीब पहुंचा। 90% क्षमता के लिए पावर परचेज एग्रीमेंट, कर्ज में सुधार देखने को मिला है। स्मॉर्ट मीटर कॉन्ट्रैक्ट, मोनेटाइजेश से वैल्यू को सपोर्ट मिला। विवाद निपटारे से भी वैल्यू को सपोर्ट मिल रहा है।
3. IIFL FIN पर HSBC की राय
ब्रोकरेज फर्म HSBC ने IIFL FIN पर अपग्रेड करते हुए "Hold" रेटिंग दी है और 350 रुपये से टारगेट प्राइस बढ़ाकर 540 रुपये किया है। एचएसबीसी का कहना है कि RBI ने गोल्ड लोन कारोबार से रोक हटाई है । कारोबार सामान्य होने से बड़ा फायदा होगा। FY25-27 के लिए EPS अनुमान बढ़ाकर 6-16% किया। मार्च के निचले स्तर से शेयर 60-70% चढ़ा है। शेयर के मौजूदा वैल्युएशन आकर्षक नजर आ रहा है।
4 FUSION FIN पर सीएलएसए की राय
घरेलू ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए (CLSA) ने स्टॉक को "Outperform" से हटाकर "Underperform"रेटिंग की राय दी है और टारगेट प्राइस में भी कटौती की है। सीएलएसए का कहना है कि Q2 में क्रेडिट कॉस्ट ज्यादा रहने की आशंका जताई थी। कलेक्शन एफिशिएंसी में सुधार नहीं हुआ। Q1 में भी कलेक्शन एफिशिएंसी में गिरावट आई थी। पिछले 2 महीने से कलेक्शन एफिशिएंसी में सुधार नहीं हुआ। कंपनी में लीडरशिप और कई अहम बदलाव जारी है। सीएलएसए ने स्टॉक का टारगेट प्राइस 550 रुपये से घटाकर 260 रुपये कर दिया है।
5. Vodafone Idea पर Citi की राय
सिटी ने वोडाफोन आइडिया पर" Buy "रेटिंग दी है। हालांकि सिटी ने खरीदारी की राय के साथ स्टॉक पर टारेगट प्राइस 22 रुपये से घटाकर 17 रुपये प्रति शेयर किया। सिटी का कहना है कि 30,000 करोड़ रुपये की इक्विपमेंट डील का मतलब है कि निवेश प्लान पर कोई असर नहीं है। कंपनी AGR की समस्या से निपटने के लिए अब सीधे सरकार से बातचीत कर रही है। VI को बाकी बचे कर्ज को 7-8 हफ्तों में चुकाने की उम्मीद है। कंपनी 15 महीनों में एक बार फिर टैरिफ बढ़ोतरी करने की उम्मीद में है।
Vodafone Idea पर Motilal Oswal की राय
मोतीलाल ओसवाल ने वोडाफोन आइडिया पर "Neutral"रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 12 रुपये का लक्ष्य दिया है। मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि Q4 के बाद सब्सक्राइबर में बदलाव का दौर का खत्म होगा। Q3 में कैपेक्स रोलआउट शुरू होने के बाद सब्सक्राइबर चर्न कम होने की उम्मीद है। 7-8 हफ्तों में ₹35,000 करोड़ कर्ज चुकाने के लिए जुटाएगी।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।