Brokerage Radar: ब्रोकरेज हाउसों ने कई कंपनियों के शेयरों को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की है। इनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, सिप्ला, और सन फार्मा जैसे दिग्गज स्टॉक्स शामिल हैं। इसके गोल्डमैन सैक्स ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को लेकर अपना आउटलुक जारी किया है। आइए जानते हैं कि ब्रोकरेज की इन शेयरों को लेकर क्या रहा है और उन्होंने इसे क्या टारगेट प्राइस दिए हैं।
1. महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M)
गोल्डमैन सैक्स ने M&M के शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए टारगेट प्राइस ₹3,600 प्रति शेयर रखा है। ब्रोकरेज ने इसे अपनी एशिया-प्रशांत (APAC) कनविक्शन लिस्ट में शामिल किया है। उसने कहा कि SUV सेगमेंट में कंपनी के पास मजबूत ऑर्डर बैकलॉग है, जो इसे बाजार में बढ़त बनाए रखने में मदद करेगा। कंपनी के बैटरी EV लॉन्च भी आने वाले समय में ग्रोथ को बढ़ावा दे सकते हैं। FY25-FY27 के दौरान EBIT और फ्री कैश फ्लो में क्रमशः 20% और 100% CAGR की उम्मीद है।
DAM कैपिटल ने भारती एयरटेल के शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए 1,970 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के वायरलेस सब्सक्राइबर्स में प्रति वर्ष 2% से अधिक की ग्रोथ का अनुमान है, जबकि ARPU में 7% से अधिक सालाना ग्रोथ की उम्मीद है। कंपनी का होम ब्रॉडबैंड और B2B बिजनेस भी तेजी से बढ़ रहा है। भारत में FY25-27 के दौरान रेवेन्यू और EBITDA में क्रमशः 12% और 15% की ग्रोथ का अनुमान है। एयरटेल अफ्रीका अपने बाजारों में प्रमुख बनी हुई है।
नोमुरा ने सिप्ला के शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए टारगेट प्राइस ₹1,800 प्रति शेयर रखा गया है। ब्रोकरेज ने कहा कि गोवा इंस्पेक्शन का परिणाम सकारात्मक रहा है और FY25-27 में इनहेलर्स और इंजेक्टेबल्स में अपसाइड की उम्मीद है। FY30 के बाद ARVs भी योगदान दे सकते हैं। स्टॉक को 28-33x एक साल के फॉरवर्ड अर्निंग्स पर ट्रेड करने का अनुमान है।
नोमुरा ने सन फार्मा के शेयरों को 'न्यूट्रल' की रेटिंग दी है और टारगेट ₹1,850 प्रति शेयर रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि NJ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने कंपनी के खिलाफ एक प्रारंभिक निषेधाज्ञा दी है, जो इसे Leqselvi दवा को लॉन्च करने से रोकता है। कंपनी ने फैसले के खिलाफ अपील करने का इरादा जताया है। FY25 में Leqselvi लॉन्च की योजना है और कंपनी ने अनुमान में FY25, FY26 और FY27 में क्रमशः 1 करोड़ डॉलर, 8 करोड़ डॉलर, और 15 करोड़ डॉलर की रेवेन्यू ग्रोथ की संभावना रखी है।
विदेशी ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने टाटा मोटर्स के शेयर को 'इक्वल-वेट' की रेटिंग देते हुए टारगेट प्राइस ₹1,178 प्रति शेयर रखा है। अक्टूबर में JLR की अमेरिका में बिक्री में ग्रोथ दर्ज हुई है, जिसमें लैंड रोवर की रिटेल सेल्स में सालाना 25% की ग्रोथ शामिल है।
6. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs)
गोल्डमैन सैक्स ने HPCL और BPCL पर न्यूट्रल की सलाह दी गई है जबकि IOC पर 'सेल' की राय दी गई है और टारगेट प्राइस ₹105 प्रति शेयर है। IOC का सितंबर तिमाही में कोर EBITDA उम्मीद से से कम रहा, खासतौर से रिफाइनिंग और मार्केटिंग सेगमेंट में। HPCL और BPCL पर न्यूट्रल रुख बरकरार रखा गया है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।