Get App

जोमैटो, पेटीएम सहित इन 7 शेयरों को लेकर आई ब्रोकरेज की रिपोर्ट, क्या करें - BUY, SELL या HOLD?

Brokerage Radar: शेयर बाजार में इस समय भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस बीच ब्रोकरेज फर्मों ने 7 कंपनियों के शेयरों को लेकर नई रिपोर्ट जारी की है। इनमें से कई कंपनियों के हाल ही में तिमाही नतीजे आए हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल लाइफ, महिंद्रा फाइनेंसियल सर्विसेज, जोमैटो और पेटीएम सहित अन्य स्टॉक्स शामिल हैं। आइए जानते हैं कि एनालिस्ट्स की इन शेयरों को लेकर क्या राय है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 23, 2024 पर 9:02 AM
जोमैटो, पेटीएम सहित इन 7 शेयरों को लेकर आई ब्रोकरेज की रिपोर्ट, क्या करें - BUY, SELL या HOLD?
Brokerage Radar: नोमुरा ने अंबुजा सीमेंट्स को ₹760 के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है

Brokerage Radar: शेयर बाजार में इस समय भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस बीच ब्रोकरेज फर्मों ने 7 कंपनियों के शेयरों को लेकर नई रिपोर्ट जारी की है। इनमें से कई कंपनियों के हाल ही में तिमाही नतीजे आए हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल लाइफ, महिंद्रा फाइनेंसियल सर्विसेज, जोमैटो और पेटीएम सहित अन्य स्टॉक्स शामिल हैं। आइए जानते हैं कि एनालिस्ट्स की इन शेयरों को लेकर क्या राय है

1. आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ (ICICI Prudential Life)

विदेशी ब्रोकरेज फर्म HSBC ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए 850 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि सितंबर तिमाही में VNB (वैल्यू ऑफ न्यू बिज़नेस) अनुमानों से बेहतर रहा। VNB ग्रोथ में सुधार देखने को मिला और दूसरी छमारी में 25% सालाना ग्रोथ का अनुमान है। नए सरेंडर नियमों का सीमित प्रभाव दिखाई देता है। मध्यम अवधि में कंपनी प्रीमियम ग्रोथ और मार्जिन को संतुलित कर स्वस्थ VNB ग्रोथ दे सकती है।

2. महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज (M&M Financial Services)

ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इस शेयर को होल्ड करने की सलाह दी है और इसके लिए 315 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि दूसरी तिमाही में प्रॉफिट ग्रोथ 57 फीसदी रहा लेकिन यह अनुमानों से कम रहा। लोन ग्रोथ धीमी हुई और NIM (नेट इंटरेस्ट मार्जिन) अनुमान से कम रही। FY25 में लोन ग्रोथ 17% तक सीमित रहने और NIM में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें