Get App

Brokerage Radar: इंडियन होटल्स सहित इन 3 शेयरों में खरीदारी का मौका, ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टारगेट

Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों ने आज 19 नवंबर के कारोबार से पहले 3 कंपनियों के शेयरों को लेकर अपनी राय जाहिर की है। इसमें ग्लेनमार्क फार्मा, टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स और सुजलॉन एनर्जी शामिल है। इसके अलावा विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने फाइनेंशियल सेक्टर को लेकर अपनी राय जाहिर की है। आइए जानते हैं कि ब्रोकरेज इनमें से कौन से शेयरों पर बुलिश हैं

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 19, 2024 पर 10:04 AM
Brokerage Radar: इंडियन होटल्स सहित इन 3 शेयरों में खरीदारी का मौका, ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टारगेट
Brokerage Radar: मॉर्गन स्टैनली ने Suzlon Energy के शेयर को ओवरवेट की रेटिंग दी है

Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों ने आज 19 नवंबर के कारोबार से पहले 3 कंपनियों के शेयरों को लेकर अपनी राय जाहिर की है। इसमें ग्लेनमार्क फार्मा, टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स और सुजलॉन एनर्जी शामिल है। इसके अलावा विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने फाइनेंशियल सेक्टर को लेकर अपनी राय जाहिर की है। आइए जानते हैं कि ब्रोकरेज इनमें से कौन से शेयरों पर बुलिश हैं और उन्होंने इनके लिए क्या टारगेट प्राइस तय किए हैं-

1. ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma)

घरेलू ब्रोकरेज फर्म HSBC ने इस शेयर को होल्ड की रेटिंग दी है, लेकिन इसके टारगेट प्राइस को 1,660 रुपये से घटाकर 1,600 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि Q2 के नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे। हालांकि इस सुस्त तिमाही में भी भारत में बिक्री मजबूत रही। अमेरिका में बिक्री में तेजी के लिए मोनरो प्लांट से नए लॉन्च और सप्लाई जरूरी है। इससे मार्जिन को भी बेहतर करने में मदद मिलेगी। अमेरिकी सेगमेंट में बेहतर एग्जिक्यूशन की उम्मीद है।

वहीं मोतीलाल ओसवाल ने ग्लेनमार्क फार्मा के शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए 1,820 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि भारत और यूरोप में अर्निंग ग्रोथ देखने को मिली। मोनरो प्लांट से जुड़े मुद्दों को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर के साथ हल करने की प्रक्रिया जारी है। प्रोडक्ट मिक्स बेहतर, लेकिन मार्केटिंग और फ्रेट लागत ने मार्जिन पर असर डाला। FY26 में चीन में Ryaltris NDA को मंजूरी मिलने की संभावना है। Envafolimab को FY25 में 20 से अधिक बाजारों में उतारने और वित्त वर्ष 26 में पहला मार्केट लॉन्च होने की उम्मीद है। इचनोस ग्लेनमार्क इनोवेशन (IGI) के लिए, आगे चलकर आरएंडडी खर्च $60-70 मिलियन सालाना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें