Get App

Stocks to Buy: ये 6 शेयर कराएंगे कमाई! तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश, दिया नया टारगेट प्राइस

Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों ने 6 कंपनियों को लेकर अपनी टारगेट प्राइस जारी किए हैं। इनमें सन फार्मा, अंबुजा सीमेंट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, फेडरल बैंक सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं। ब्रोकरेज ने इन कंपनियों के तिमाही नतीजों का आकलन किया है। आइए जानते हैं एनालिस्ट्स की इन शेयरों को लेकर क्या राय है?

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 29, 2024 पर 10:26 AM
Stocks to Buy: ये 6 शेयर कराएंगे कमाई! तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश, दिया नया टारगेट प्राइस
Brokerage Radar: UBS ने फेडरल बैंक के शेयर को 250 रुपये के टारगेट के साथ खरीदने की सलाह दी है

Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों ने 6 कंपनियों को लेकर अपनी टारगेट प्राइस जारी किए हैं। इनमें सन फार्मा, अंबुजा सीमेंट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, फेडरल बैंक सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं। ब्रोकरेज ने इन कंपनियों के तिमाही नतीजों का आकलन किया है। आइए जानते हैं एनालिस्ट्स की इन शेयरों को लेकर क्या राय है?

1. सन फार्मा (Sun Pharma)

विदेशी ब्रोकरेज फर्म सन फार्मा ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 2,150 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी की सितंबर तिमाही में बिक्री अनुमानों के मुताबिक रही, जबकि ऑपरेटिंग मुनाफा (EBITDA) और शुद्ध मुनाफा (PAT) अनुमान से बेहतर रहे, जो R&D खर्चों में कमी के कारण हुआ। gRevlimid और स्पेशियलिटी के मजबूत प्रदर्शन के चलते अमेरिका में इसकी ग्रोथ अच्छी रही। भारत में भी वॉल्यूम 11 फीसदी की दर से बढ़ा। FY25 के लिए R&D गाइडेंस को धीमी क्लीनिकल ट्रायल के कारण कम किया गया। इसके अलावा कंपनी Leqselvi के लॉन्च के लिए तैयार है और Specialty में अधिक डील पूरे करने की अच्छी स्थिति में है, जो इसकी ग्रोथ संभावनाओं को मजबूत करता है।

2. अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements)

मॉर्गन स्टैनली ने अंबुजा सीमेंट्स के शेयर को ओवरवेट रेटिंग दी है और प्रति शेयर 775 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी के तिमाही नतीजों में स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड वॉल्यूम अनुमानों से अधिक रहे, जिससे साफ होता है कि कंपनी ने बेहतर रीयलाइजेशन हासिल किए हैं। EBITDA प्रति टन 780 रुपये रहा, जो 697 प्रति टन के अनुमान बेहतर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें