Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों ने आज 3 दिसंबर का कारोबार शुरू होने से पहले 4 कंपनियों के शेयरों को लेकर रिपोर्ट जारी की। इसमें ग्लोबल हेल्थ, गुजरात गैस, बजाज फाइनेंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे दिग्गज स्टॉक शामिल हैं। इसके अलावा HSBC ने ऑटो सेक्टर को लेकर रिपोर्ट जारी की है। इन रिपोर्टों के चलते आज इन कंपनियों के शेयर फोकस में बने हुए हैं। आइए जानते हैं कि ब्रोकरेज की इन शेयरों को लेकर क्या राय है और उन्होंने इनके लिए क्या टारगेट प्राइस तय किए हैं-
1. ग्लोबल हेल्थ (Global Health)
विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए 1,170 रुपये प्रति शेयर का टारगेट रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी का कारोबार गुड़गांव में स्थिर बना हुआ है। लखनऊ और पटना के अस्पतालों में ऑपरेशंस में क्रमिक सुधार हो रहा है। अगले 5 सालों में कंपनी ने लगभग ₹2,800 करोड़ का कैपिटल एक्सपेंडिचर की योजना बनाई है, जिसके तहत 2,900 बेड जोड़े जाएंगे। इंदौर में देरी निराशाजनक है, लेकिन कंपनी वहां एंट्री के लिए अन्य विकल्प तलाश रही है।
मॉर्गन स्टेनली ने इस शेयर को ओवरवेट की रेटिंग दी है और इसके लिए 614 रुपये प्रति शेयर का टारगेट रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि सीएनजी की मौजूदा कीमत में 2% की बढ़ोतरी, आने वाले महीनों में होने वाली 3-4 और बढ़ोतरी का पहला कदम माना जा रहा है। अगर राज्य स्तर पर प्राकृतिक गैस के लिए करों को युक्तिसंगत बनाया जाता है, तो एक से अधिक मूल्य बढ़ोतरी की जरूरत नहीं होगी। मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि गुजरात गैस के मुकाबले उसने GAIL और रिलायंस को अधिक प्राथमिकता दी है।
3. महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M)
सिटी ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए 3,520 रुपये प्रति शेयर का टारगेट तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि ग्रोथ रफ्तार में क्रमिक रूप से धीमापन देखा गया है। वॉल्यूम में उतार-चढ़ाव इन्वेंट्री में उतार-चढ़ाव को भी दिखा सकता है। कंपनी के मैनेजमेंट का मानना है कि जलाशयों का उच्च स्तर और MSP में बढ़ोतरी रबी फसलों के लिए अनुकूल है। किसानों का सेंटीमेंट भी सकारात्मक है। रबी फसल की बुआई में प्रगति और अच्छी फसल से ट्रैक्टरों की मांग को बढ़ावा मिल सकता है।
4. बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance)
HSBC ने इस शेयर में खरीदारी की सलाह दी है और इसके लिए 7,740 रुपये प्रति शेयर का टारगेट रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि फीस और इंटरेस्ट इनकम में कटौती के कारण FY25-27 के EPS अनुमानों में 1-2% की कटौती की जाती है। हालांकि हमारा मानना है कि कंपनी मौजूदा वैल्यूएशन पर निवेशकों को अच्छा वैल्यू ऑफर कर रही है।
5. Auto सेक्टर पर HSBC की राय
HSBC ने ऑटो सेक्टर को लेकर आउटलुक जारी करते हुए कहा कि त्योहारी सीजन में बदलाव के कारण पैसेंजर व्हीकल (PV) की रिटेल बिक्री में गिरावट आई। दोपहिया वाहनों की रिटेल बिक्री ने 16% की ग्रोथ बनाए रखी। कमर्शियल व्हीकल (CV) इंडस्ट्री ने कमजोर मांग के बावजूद कीमतों को लेकर अनुशासन बनाए रखा। ट्रैक्टर की इन्वेंट्री अब अधिक रिटले बिक्री के साथ सामान्य हो गई है। वहीं ओला की बाजार हिस्सेदारी घटकर 25% रह गई, बजाज 22% और TVS 23% पर आ गई।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।