Get App

Brokerage Radar: बजाज फाइनेंस सहित इन 4 शेयरों पर ब्रोकरेज ने लगाया दांव, नोट कर लें टारगेट प्राइस

Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों ने आज 3 दिसंबर का कारोबार शुरू होने से पहले 4 कंपनियों के शेयरों को लेकर रिपोर्ट जारी की। इसमें ग्लोबल हेल्थ, गुजरात गैस, बजाज फाइनेंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे दिग्गज स्टॉक शामिल हैं। इसके अलावा HSBC ने ऑटो सेक्टर को लेकर रिपोर्ट जारी की है। इन रिपोर्टों के चलते आज इन कंपनियों के शेयर फोकस में बने हुए हैं। आइए जानते हैं कि ब्रोकरेज की इन शेयरों को लेकर क्या राय है-

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 03, 2024 पर 10:10 AM
Brokerage Radar: बजाज फाइनेंस सहित इन 4 शेयरों पर ब्रोकरेज ने लगाया दांव, नोट कर लें टारगेट प्राइस
Brokerage Radar: HSBC ने Bajaj Finance के शेयर को 7,740 रुपये के टारगेट के साथ खरीदने की सलाह दी है

Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों ने आज 3 दिसंबर का कारोबार शुरू होने से पहले 4 कंपनियों के शेयरों को लेकर रिपोर्ट जारी की। इसमें ग्लोबल हेल्थ, गुजरात गैस, बजाज फाइनेंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे दिग्गज स्टॉक शामिल हैं। इसके अलावा HSBC ने ऑटो सेक्टर को लेकर रिपोर्ट जारी की है। इन रिपोर्टों के चलते आज इन कंपनियों के शेयर फोकस में बने हुए हैं। आइए जानते हैं कि ब्रोकरेज की इन शेयरों को लेकर क्या राय है और उन्होंने इनके लिए क्या टारगेट प्राइस तय किए हैं-

1. ग्लोबल हेल्थ (Global Health)

विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए 1,170 रुपये प्रति शेयर का टारगेट रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी का कारोबार गुड़गांव में स्थिर बना हुआ है। लखनऊ और पटना के अस्पतालों में ऑपरेशंस में क्रमिक सुधार हो रहा है। अगले 5 सालों में कंपनी ने लगभग ₹2,800 करोड़ का कैपिटल एक्सपेंडिचर की योजना बनाई है, जिसके तहत 2,900 बेड जोड़े जाएंगे। इंदौर में देरी निराशाजनक है, लेकिन कंपनी वहां एंट्री के लिए अन्य विकल्प तलाश रही है।

2. गुजरात गैस (Gujarat Gas)

मॉर्गन स्टेनली ने इस शेयर को ओवरवेट की रेटिंग दी है और इसके लिए 614 रुपये प्रति शेयर का टारगेट रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि सीएनजी की मौजूदा कीमत में 2% की बढ़ोतरी, आने वाले महीनों में होने वाली 3-4 और बढ़ोतरी का पहला कदम माना जा रहा है। अगर राज्य स्तर पर प्राकृतिक गैस के लिए करों को युक्तिसंगत बनाया जाता है, तो एक से अधिक मूल्य बढ़ोतरी की जरूरत नहीं होगी। मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि गुजरात गैस के मुकाबले उसने GAIL और रिलायंस को अधिक प्राथमिकता दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें