Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर आज 2 जनवरी को कम से कम 6 कंपनियों के शेयर है। इनमें प्रीमियर एनर्जीज, विप्रो, मारुति सुजुकी, बजाज ऑटो, महिंद्रा एंड महिंद्रा और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे दिग्गज स्टॉक शामिल है। ब्रोकरेज की रिपोर्ट के चलते आज इन कंपनियों के शेयर फोकस में बने हुए हैं। आइए जानते हैं कि ब्रोकरेज की इन शेयरों को लेकर क्या राय है और उन्होंने इसके लिए क्या टारगेट प्राइस तय किए हैं-
1. प्रीमियर एनर्जीज (Premier Energies)
ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने इस शेयर को न्यूट्रल रेटिंग दी है और इसके लिए 1,148 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि सरकार के ALMM लिस्ट II को लागू करने के ज्ञापन ने देश में ही बने सेल की मांग को काफी बढ़ाया है। घरेलू सेल की सप्लाई में तेज बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। लिस्ट II स्थानीय मूल्य निर्धारण प्रीमियम को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद कर सकता है। हालांकि सप्लाई में इजाफे को देखते हुए, हाई मार्जिन/EBITDA के लिए बहस करना मुश्किल है।
ब्रोकरेज फर्म विप्रो ने इस शेयर की रेटिंग को आउटपरफॉर्म से घटाकर होल्ड कर दिया है और इसके लिए 303 रुपये प्रति शेयर का टारगेट रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि स्टॉक में आई हालिया तेजी के कारण इसकी रेटिंग घटाई गई। कंपनी के तीसरी तिमाही में तिमाही आधार पर फ्लैट सीसी ग्रोथ के साथ पिछड़ने की उम्मीद है। विप्रो के लिए रीरेटिंग का अगला चरण तभी हासिल किया जा सकता है जब यह अपने साथियों के साथ बढ़ना शुरू कर दे।
3. मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki)
ब्रोकरेज फर्म सिटी ने इस शेयर में खरीदारी की सलाह दी है और इसके लिए 13,500 रुपये का टारगेट तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि टोयोटा को बिक्री के अलावा घरेलू वॉल्यूम में 24% की मजबूत ग्रोथ दर्ज की गई। छोटी कारों में 29% की ग्रोथ एक सुखद आश्चर्य रहा। कुल मिलाकर दिसंबर वॉल्यूम 30% सालाना बढ़ा। मजबूत दिसंबर प्रिंट संकेत देता है कि त्यौहारी सीजन के दौरान कोई असाधारण इन्वेंट्री बिल्ड-अप नहीं हुआ।
ब्रोकरेज फर्म सिटी ने इस शेयर को बेचने की सलाह दी है और इसके लिए 7,800 रुपये का टारगेट तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि घरेलू दो-पहिया वाहनों की बिक्री कमजोर रही, जो संभवतः कुछ इन्वेंट्री क्लीयरेंस को दिखा सकता है। तीन-पहिया वाहनों की एक्सपोर्ट बिक्री बेहतर रही, जो सालाना 50% बढ़ी।
5. महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M)
ब्रोकरेज फर्म सिटी ने इस शेयर में खरीदारी की सलाह दी है और इसके लिए 3,520 रुपये का टारगेट तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी ने वॉल्यूम मोमेंटम जारी रखा जो 2024 के अधिकतर समय में दिखाई दिया है। घरेलू यूवी वॉल्यूम की ग्रोथ नए मॉडलों की वॉल्यूम ग्रोथ दिखाती है। ट्रैक्टर सेगमेंट में भी मजबूत बनी रही और घरेलू वॉल्यूम में सालाना आधार पर 22% की ग्रोथ हुई।
6. कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank)
ब्रोकरेज फर्म सिटी ने इस शेयर में भी खरीदारी की सलाह दी है और इसके लिए 2,070 रुपये का टारगेट तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि बैंक ने क्रेडिट ग्रोथ की गति को बनाए रखा है। पर्सनल लोन सेगमेंट में ग्रोथ का अनुमान है। कर्ज की लागत की अपेक्षाएं पहले से ही उच्च स्तर पर बनी हुई हैं। अपेक्षाकृत कम बीटा के साथ मध्यम अवधि की वृद्धि को कम करना, नियामक प्रतिबंधों को हटाना मुख्य ट्रिगर होगा।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।