Get App

ब्रोकरेज के रडार पर आए ये 6 शेयर, भारती एयरटेल का बढ़ा टारगेट, इन शेयर में हो सकता है घाटा

Brokerage Radar: ब्रोकरेज हाउसों के रडार पर आज 6 कंपनियों के शेयर हैं। मारुति सुजुकी, SBI कार्ड्स, भारती एयरटेल और मैरिको जैसे नाम शामिल हैं। ब्रोकरेज ने इन कंपनियों के तिमाही नतीजों का आकलन किया है और इनके लिए नए टारगेट प्राइस जारी किए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 30, 2024 पर 9:43 AM
ब्रोकरेज के रडार पर आए ये 6 शेयर, भारती एयरटेल का बढ़ा टारगेट, इन शेयर में हो सकता है घाटा
Brokerage Radar: HSBC ने मारुति सुजुकी को होल्ड करने की सलाह दी है

Brokerage Radar: ब्रोकरेज हाउसों के रडार पर आज 6 कंपनियों के शेयर हैं। मारुति सुजुकी, SBI कार्ड्स, भारती एयरटेल और मैरिको जैसे नाम शामिल हैं। ब्रोकरेज ने इन कंपनियों के तिमाही नतीजों का आकलन किया है और इनके लिए नए टारगेट प्राइस जारी किए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से

1. मारुति सुजुकी (Maruti Suzki)

विदेशी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने मारुति सुजुकी के शेयर को न्यूट्रल रेटिंग दी है और इसके लिए ₹12,455 प्रति शेयर का टाररगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी के Q2 नतीजों में मार्जिन में गिरावट देखने को मिली है, जो कमजोर मांग और अधिक डिस्काउंट्स देने के कारण हुई है। नोमुरा को उम्मीद है कि कंपनी निकट भविष्य में भी डिस्काउंट्स ऑफर करना जारी रख सकती है। हालांकि CNG वाहनों की बढ़ती बिक्री और ASP (औसत बिक्री मूल्य) में सुधार पॉजिटिव पहलू हैं। मैनेजमेंट के मुताबिक, त्योहारी सीजन के दौरान बिक्री में 14% की सालाना बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे संभावित रूप से Q3 में डिस्काउंट्स में कमी आ सकती है।

वहीं HSBC ने मारुति को होल्ड की रेटिंग देते हुए इसके लिए ₹14,000 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का मानना है कि Q2 में कंपनी का प्रदर्शन कमजोर रहा, खासतौर पर मांग में गिरावट और डिस्काउंटिंग के कारण। HSBC ने अनुमान लगाया कि Q3 में स्थिति और खराब हो सकती है, हालांकि कंपनी का कारोबार FY26 तक सामान्य स्थिति में लौट सकता है। उसने कहा कि हाइब्रिड वाहनों पर टैक्स कटौती कंपनी के लिए एक संभावित सकारात्मक कारक हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें