Brokerage Radar: टाटा मोटर्स समेत इन 5 शेयरों पर आई ब्रोकरेज की रिपोर्ट, दांव लगाने से पहले नोट कर लें टारगेट प्राइस

Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर आज कई कंपनियों के शेयर हैं। इनमें टाटा मोटर्स, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, बजाज ऑटो, JSW इंफ्रा, होम फर्स्ट फाइनेंस सहित कई दिग्गज स्टॉक शामिल हैं। इसके अलावा एंटीक ब्रोकिंग ने डिफेंस सेक्टर को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की है। आइए जानते हैं कि ब्रोकरेज फर्मों की इन शेयरों को लेकर क्या राय है और उन्होंने इसे क्या टारगेट प्राइस दिए हैं-

अपडेटेड Dec 27, 2024 पर 9:43 AM
Brokerage Radar: DAM कैपिटल ने टाटा मोटर्स को BUY रेटिंग के साथ 870 रुपये का टारगेट दिया है

Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर आज कई कंपनियों के शेयर हैं। इनमें टाटा मोटर्स, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, बजाज ऑटो, JSW इंफ्रा, होम फर्स्ट फाइनेंस सहित कई दिग्गज स्टॉक शामिल हैं। इसके अलावा एंटीक ब्रोकिंग ने डिफेंस सेक्टर को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की है। आइए जानते हैं कि ब्रोकरेज फर्मों की इन शेयरों को लेकर क्या राय है और उन्होंने इसे क्या टारगेट प्राइस दिए हैं-

1. ऑटो सेक्टर पर DAM कैपिटल की राय

- टाटा मोटर्स की रेटिंग न्यूट्रल से बढ़ाकर BUY किया, टारगेट प्राइस 870 रुपये प्रति शेयर रखा।

- एस्कॉर्ट्स कुबोटा की रेटिंग न्यूट्रल से बढ़ाकर BUY किया, टारगेट प्राइस 870 रुपये प्रति शेयर रखा।

- बजाज ऑटो की रेटिंग सेल बढ़ाकर BUY किया, शेयर के लिए 9,750 रुपये प्रति शेयर का रखा टारगेट।


- ऑटो सेक्टर में ब्रोकरेज की टॉप पिक्स: M&M, TVS मोटर और RK फोर्जिंग।

- उम्मीद है कि FY26 में मैक्रो स्थितियों में सुधार से रिकवरी होगी, लेकिन निकट भविष्य में मंदी की आशंका बनी हुई है।

2. JSW इंफ्रा पर मोतीलाल ओसवाल की राय

- ब्रोकरेज ने इस शेयर को BUY रेटिंग दी और टारगेट प्राइस 375 रुपये प्रति शेयर रखा।

- क्षमता विस्तार से ग्रोथ में मिलेगी मदद; बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए मजबूत स्थिति।

- वॉल्यूम ग्रोथ ट्रैजेक्टरी बनी रहेगी मजबूत।

- 2030 तक क्षमता 400 MT तक बढ़ाने का लक्ष्य।

- FY24-27 के दौरान वॉल्यूम/रेवेन्यू/EBITDA/PAT में क्रमशः 14%/19%/20%/19% CAGR ग्रोथ की उम्मीद।

3. होम फर्स्ट फाइनेंस पर मोतीलाल ओसवाल की राय

- ब्रोकरेज ने इस शेयर को BUY रेटिंग दी और टारगेट प्राइस 1,250 रुपये प्रति शेयर रखा।

- माइक्रोफाइनेंस या शॉर्ट-टर्म पर्सनल लोन से कोई स्ट्रेस स्पिलओवर नहीं दिख रहा।

- एसेट क्वालिटी स्थिर बनी हुई है।

- किफायती हाउसिंग सेगमेंट में डिमांड मजबूत बनी हुई, खासकर सेल्फ-कंस्ट्रक्शन में।

- कंपनी अपने मौजूदा राज्यों में गहराई से विस्तार करने में सक्षम।

- अगले 12-24 महीनों में यह नई पीढ़ी की पहली किफायती हाउसिंग कंपनी बन सकती है।

4. डिफेंस सेक्टर पर Antique की राय:

- NSE डिफेंस इंडेक्स जुलाई 2024 के पीक से 21% तक गिरा।

- डिफेंस सेक्टर की कहानी कमजोर नहीं हुई; बल्कि आउटलुक और बेहतर हुआ है।

- कमाई की संभावनाएं मजबूत बनी हुई हैं।

- मौजूदा वैल्यूएशन, कमाई की संभावनाओं को देखते हुए, वाजिब हैं।

- हालिया करेक्शन डिफेंस स्टॉक्स को जमा करने का बेहतरीन अवसर है।

- टॉप पिक्स: HAL, BEL, भारत डायनेमिक्स, मझगांव डॉक, और PTC इंडस्ट्रीज।

यह भी पढ़ें- Adani Ports के शेयरों में 5 फीसदी का उछाल, क्या है इस तेजी की वजह?

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।