Brokerage Radar: ब्रोकरेज के रडार पर आए ये 7 शेयर, दांव लगाने से पहले नोट कर लें टारगेट प्राइस
Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों ने आज 30 दिसंबर का कारोबार शुरू होने से पहले कई कंपनियों के शेयरों को लेकर अपनी रिपोर्टें जारी की हैं। इनमें चोलामंडलम इनवेस्टमेंट, जिंका लॉजिस्टिक्स, IPCA लैब्स, KFin टेक्नोलॉजी, ज्योति CNC और JSW एनर्जी जैसे दिग्गज स्टॉक शामिल हैं। इन रिपोर्ट के चलते इन कंपनियों के शेयर आज कारोबार के दौरान फोकस में बने हुए हैं। आइए जानते हैं ब्रोकरेज फर्मों की इन शेयरों को लेकर क्या राय है
Brokerage Radar: इनवेस्टेक ने KFin Tech के शेयर को खरीदने की सलाह दी है
Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों ने आज 30 दिसंबर का कारोबार शुरू होने से पहले कई कंपनियों के शेयरों को लेकर अपनी रिपोर्टें जारी की हैं। इनमें चोलामंडलम इनवेस्टमेंट, जिंका लॉजिस्टिक्स, IPCA लैब्स, KFin टेक्नोलॉजी, ज्योति CNC और JSW एनर्जी जैसे दिग्गज स्टॉक शामिल हैं। इन रिपोर्ट के चलते इन कंपनियों के शेयर आज कारोबार के दौरान फोकस में बने हुए हैं। आइए जानते हैं ब्रोकरेज फर्मों की इन शेयरों को लेकर क्या राय है और उन्होंने इनके लिए क्या टारगेट प्राइस तय किए हैं।
ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने इस शेयर को ओवरवेट रेटिंग दी है और इसके लिए 1,550 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। एनालिस्ट्स का मानना है कि हालिया गिरावट के बाद अब लंबी अवधि के लिए रिस्क-रिवॉर्ड रेशियो अनुकूल हो गया है। कंपनी ने डायवर्सिफिकेशन के जरिए स्थिर और लंबी अवधि की ग्रोथ दर्ज की है। इसकी पूरे देश मे उपस्थिति और व्यापक प्रोडक्ट रेंज से आय में निरंतर ग्रोथ की उम्मीद है। FY25-27 के लिए 26% EPS CAGR का अनुमान लगाया गया है, जबकि वैल्यू FY26 P/E 19x पर वाजिब माना जा रहा है।
2. जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy)
ब्रोकरेज फॉर्म इनवेस्टक ने इस शेयर को होल्ड की रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 675 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकेरज का कहना है कि O2 पावर के अधिग्रहण को कंपनी के रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो को बढ़ाने में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह अधिग्रहण कंपनी की FY27/28 तक 25 GW क्षमता के लक्ष्य को सुरक्षित करता है। इस सौदे से 2.4 GW के ऑपरेटिंग एसेट्स और ₹1,500 करोड़ के रन-रेट EBITDA की जुड़ने की संभावना है।
वहीं मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर में खरीदारी की सलाह दी है और इसके लिए 810 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि O2 पावर के अधिग्रहण को 7x EV/EBITDA पर 4.7 GW के रिन्यूएबल एसेट्स के साथ वैल्यू अनलॉक करने वाला बताया गया है। कंपनी के सोलर, विंड और अन्य सेगमेंट के विविध पोर्टफोलियो को बेहतरीन माना गया है। O2 पावर का ब्याज दर 8.8% होने से कंपनी की प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति मजबूत होती है।
3. इपका लैब्स (IPCA Labs)
मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर में भी खरीदारी की सलाह दी है और इसके लिए 1,980 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी अमेरिकी बाजार में नए प्रोडक्ट लॉन्च और स्थिर प्राइसिंग के जरिए अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए तैयार है। एक्सपोर्ट बाजारों जैसे ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूरोप में भी कंपनी की मांग बढ़ रही है। कंपनी के टॉप 10 थेरेपी सेगमेंट में डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की जा रही है।
4. केईआई इंडस्ट्रीज (KEI Industries)
मोतीलाल ओसवाल इस शेयर पर बुलिश है। उसने इस शेयर को 5,150 रुपये के टारगेट के साथ खरीदने की सलाह दी है। केबल और वायर इंडस्ट्री में लॉन्ग-टर्म ग्रोथ की मजबूत संभावनाएं हैं। FY25-27 के लिए रेवेन्यू, EBITDA और EPS में क्रमशः 17%, 24% और 22% की CAGR ग्रोथ का अनुमान है। FY26 और FY27 EPS पर स्टॉक का वैल्यूएशन 49x और 40x आकर्षक माना गया है।
5. ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन (Jyoti CNC Automation)
ब्रोकरेज फर्म ने इक्विरस ने इस शेयर को 'Add' की रेटिंग दी है और इसके लिए 1,450 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कई लाभदायक अवसरों के लिए तैयार है। कंपनी FY24-27 के दौरान 40%, 47% और 66% की सेल्स, EBITDA और PAT ग्रोथ हासिल कर सकती है। इसके अलावा, FY26 तक कंपनी का RoE 27% तक पहुंचने की संभावना है।
6. केफिन टेक्नोलॉजीज (KFin Technologies)
इनवेस्टेक ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए 1,100 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी कंपनी के घरेलू म्युचुअल फंड AUM ग्रोथ में इस तिमाही में धीमापन देखने को मिल सकता है, लेकिन संभावित अधिग्रहण से अंतरराष्ट्रीय विस्तार की योजना को मजबूती मिल सकती है।
7. जिंका लॉजिस्टिक्स (Zinka Logistics)
मॉर्गन स्टेनली ने इस शेयर को अंडरवेट की रेटिंग दी है और इसका भाव गिरकर 450 रुपये तक आने का अनुमान जताया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ने लाभप्रद मॉडल और प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति विकसित की है। FY27 तक इसका EBITDA मार्जिन 38% तक रहने का अनुमान है। हालांकि, 34x FY27 EBITDA पर वैल्यूएशन को थोड़ा ऊंचा पर माना जा रहा है।
डिस्क्लेमरःMoneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।