Brokerage views- किरीट पारेख की रिपोर्ट के बाद जानिए क्या है ब्रोकरेज फर्मों की Oil & Gas कंपनियों पर राय

Brokerage views- जैफरीज ने रिलायंस इंडस्ट्रीज पर खरीदारी की राय देते हुए इस स्टॉक के लिए 3100 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है

अपडेटेड Dec 01, 2022 पर 10:33 AM
सीएलएसए ने ऑयल & गैस शेयरों पर सेक्टर पर जारी अपने रिसर्च रिपोर्ट मे कहा है कि नैचुरल गैस प्राइसिंग पर एक्सपर्ट कमेटी ने सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    गैस की कीमतों की समीक्षा के लिए किरीट पारिख की अगुआई में नियुक्त सरकारी पैनल ने तेल मंत्रालय को अपनी सिफारिशें सौंप दी हैं। पैनल ने तीन साल में गैस कीमतों से सीमा हटाने का सुझाव दिया है। ब्लूमबर्ग के हवाले से यह रिपोर्ट सामने आई है। समिति ने ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) और ऑयल इंडिया लिमिटेड (Oil India Ltd) यानी OIL के ऐसे पुराने ऑयल फील्ड्स की गैस के लिए 4-6.50 डॉलर के प्राइस बैंड की सिफारिश की है, जिनसे कॉस्ट निकल आई है और जो अमेरिका, कनाडा और रूस जैसे अतिरिक्त गैस वाले देशों के फॉर्मूले पर चल रहे हैं। माना जा रहा है कि अगर कमेटी की रिपोर्ट को सरकार मान लेती है और इसे लागू करती है तो सिटी गैस डिस्ट्रीब्युशन कंपनियों को इसका बड़ा फायदा मिलेगा। इसके अलावा गैस कारोबार से जुड़ी दूसरी कंपनियों को भी फायदा मिलेगा। ऐसे में आज ब्रोकरेज फर्मों ने गैस गैस डिस्ट्रीब्युशन कंपनियों पर अपनी रिपोर्ट जारी की है। आइए डालते है एक नजर।

    ऑयल & गैस शेयरों पर CLSA

    सीएलएसए ने ऑयल & गैस शेयरों पर सेक्टर पर जारी अपने रिसर्च रिपोर्ट मे कहा है कि नैचुरल गैस प्राइसिंग पर एक्सपर्ट कमेटी ने सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। गैस प्राइसिंग की नई सिफारिशों से IGL, MGL, Gujarat Gas से लेकर ONGC और OIL का फायदा मिलेगा। फिलहाल कमेटी की रिपोर्ट पर कैबिनेट अंतिम फैसला लेगा। सिफारिशें लागू हुईं तो गैस कीमतें मौजूदा 8.6/mmBtu डॉलर से घटेंगी। जो ONGC और Oil India के लिए पॉजिटिव होगा। गैस कीमतों में कटौती से CNG और डीजल में 30-40% की गिरावट संभव है। डिस्काउंट से IGL और MGL को प्राइसिंग पावर मिल सकेगा।

    सिटी गैस कंपनियों पर Citi


    घरेलू ब्रोकरेज फर्म सिटी ने सिटी गैस कंपनियों पर अपनी राय देते हुए कहा कि किरीट पारेख कमेटी की सिफारिशें लागू हुईं तो भारत के गैस मार्केट में बड़ा बदलाव होगा। सिफारिशें लागू होने के बाद APM गैस का इनपुट कॉस्ट 8.6/mmBtu डॉलर से घटकर 2.1/mmBtu डॉलर होगा। इन बदलावों के लागू होने के बाद सेक्टर का अंडरपरफॉर्मेंस खत्म होगा। सिटी को इस सेक्टर में IGL & GSPL पसंद है। MGL & Gujarat Gas में भी तेजी की उम्मीद है।

    Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में हासिल करना चाहते हैं डबल डिजिट रिटर्न तो इन शेयरों पर लगाएं दांव

    Reliance Industries पर Jefferies

    जैफरीज ने रिलायंस इंडस्ट्रीज पर खरीदारी की राय देते हुए इस स्टॉक के लिए 3100 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। सिंगापुर GRM में नरमी के बाद भी डीजल और एविएशन फ्यूल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी ज्यादा है। कच्चे तेल में जून से अब तक बड़ी गिरावट के बाद एक्सपोर्ट ड्यूटी कम होने की उम्मीद है। डीजल और एविएशन फ्यूल में ड्यूटी हटने से कंपनी को 1 अरब डॉलर का कामकाजी मुनाफा बढ़ेगा। हाल ही में स्टील पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटाया गया था। स्टील में ऊपरी स्तर से 24% गिरावट के बाद फैसला लिया है।

    (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

    सिटी गैस कंपनियों पर Morgan Stanley

    मॉर्गन स्टैनली ने सिटी गैस कंपनियों पर जारी अपने रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि किरीट पारेख कमेटी की रिपोर्ट के बाद गैस मार्केट में लिबरलाइजेशन का रास्ता खुलेगा। भारत में गैस कीमतों पर कमेटी रिपोर्ट लागू होना कंपनियों के लिए पॉजिटिव है। कंपनी के कमाई में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। IGL और GAIL जैसी कंपनियों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

    मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।