Get App

BSE और NSE पर मिली चुनिंदा US stocks में ट्रेडिंग की सुविधा, इन 10 शेयरों पर रहे नजर

MF के जरिए अमेरिकी बाजारों में निवेश करना भारतीय निवेशकों के लिए अब तक का सबसे आसान तरीका है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 26, 2021 पर 10:49 PM
BSE और NSE पर मिली चुनिंदा US stocks में ट्रेडिंग की सुविधा, इन 10 शेयरों पर रहे नजर

भारत के रिटेल निवेशक अब  BSE और  NSE दोनों के जरिए सीधे अमेरिकी शेयरों में निवेश कर सकते हैं। BSE और  NSE ने एलान किया है कि उन्होंने एक ऐसा प्लेटफार्म बनाया है जिसके जरिए चुनिंदा अमेरिकी शेयरों में निवेश किया जा सकता है। फिलहाल अभी कुछ ब्रोकर भारतीय निवेशकों को अमेरिकी शेयरों में खऱीद-बिक्री की सुविधा देते हैं। इसके लिए इन ब्रोकर्स ने यूएस ब्रोकर्स के साथ करार कर रखा है।

हालांकि कि MF के जरिए अमेरिकी बाजारों में निवेश करना भारतीय निवेशकों के लिए अब तक का सबसे आसान तरीका रहा है। वर्तमान में 12 फंड अमेरिकी शेयरों में निवेश करते हैं। ये सीधे तौर पर या फिर फंड ऑफ फंड्स रूट (fund of funds) से ये निवेश करते हैं। एमएफ के जरिए इस तरह के निवेश में लोअर चार्ज और प्रोफेशनल मैनेजमेंट जैसी सुविधा मिलती है।

अमेरिकी मार्केट दुनिया के सबसे ज्यादा विकसित बाजारों में से एक है। ये फंड भारतीय निवेशकों को ऐसी अमेरिकी कंपनियों में निवेश का मौका देते हैं जो भारत में सीधे ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध नहीं हैं। विदेशी शेयरों में निवेश से पोर्टफोलियो में जियोग्रैफिकल डाइवर्सीफिकेशन के साथ ही US Dollar के खिलाफ हेजिंग की भी सुविधा मिलती है।

भारतीय निवेशकों के लिए उपलब्ध 48 इंटरनेशनल फंडों में से 12 फंड यूएस मार्केट में निवेश करते हैं। इनमें से अधिकांश US markets में लिस्टेड टेक्नोलॉजी कंपनियों में निवेश करती हैं।

यहां हम ऐसे 10 टॉप स्टॉक्स की सूचि दे रहे हैं जो US-focused funds की सूचि में शामिल हैं। ये सूचि 31 जुलाई 2021 तक के पोर्टफोलियो डेटा पर आधारित है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें