बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange or BSE) ने 20 अक्टूबर को इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट पर लेनदेन शुल्क (Transaction Charges) बढ़ा दिया। यह 1 नवंबर 2023 से प्रभावी होगा। ट्रांजेक्शन चार्जेस का नया स्ट्रक्चर, इंक्रीमेंटल बिलेबल मंथली टर्नओवर (प्रीमियम वैल्यू) पर बेस्ड है। चार्जेस में ये रिवीजन मुख्य रूप से S&P BSE SENSEX ऑप्शंस पर लागू होते हैं, विशेष रूप से निकटतम या इमीडिएट एक्सपायरी कॉन्ट्रैक्ट्स पर। अन्य इक्विटी डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स में ट्रांजेक्शन चार्जेस में बदलाव नहीं हुआ है। इस कदम का मकसद चार्जेस स्ट्रक्चर को सुव्यवस्थित करना और सेगमेंट में मार्केट पार्टिसिपेंट्स के लिए स्पष्टता बढ़ाना है।
