Stock Market Holidays: बीएसई-एनएसई में 14 अप्रैल को नहीं होगा कारोबार, अंबेडकर जयंती पर रहेगी छुट्टी

Stock Market Holidays:शेयर बाजारों में 14 अप्रैल यानी मंगलवार को कारोबार नहीं होगा। उस दिन डॉ अंबेडकर जयंती पर दोनों स्टॉक एक्सचेंजों में अवकाश रहेगा। इसका मतलब है कि अगले हफ्ते शेयर बाजार में 5 दिन की जगह सिर्फ 4 दिन ट्रेडिंग होगी। हर शनिवार और रविवार को बाजारों में छुट्टी रहती है

अपडेटेड Apr 10, 2026 पर 3:37 PM
Story continues below Advertisement
कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में भी 14 अप्रैल यानी मंगलवार को पूरे दिन कारोबार नहीं होगा।

Stock Market Holidays: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में 14 अप्रैल यानी मंगलवार को कारोबार नहीं होगा। उस दिन डॉ अंबेडकर जयंती पर दोनों स्टॉक एक्सचेंजों में अवकाश रहेगा। इसका मतलब है कि अगले हफ्ते शेयर बाजार में 5 दिन की जगह सिर्फ 4 दिन ट्रेडिंग होगी। हर शनिवार और रविवार को बाजारों में छुट्टी रहती है।

एमसीएक्स में सुबह के सेशन में रहेगी छुट्टी

कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में भी 14 अप्रैल यानी मंगलवार को पूरे दिन कारोबार नहीं होगा। उस दिन एमसीएक्स में सिर्फ शाम के सत्र में कारोबार होगा। सुबह के सत्र में कारोबार नहीं होगा। अगले महीने की पहली तारीख को भी शेयर बाजारों में छुट्टी रहेगी। 1 मई को बीएसई और एनएसई महाराष्ट्र दिवस के मौके पर बंद रहेंगे। उस दिन शुक्रवार है। इससे बाजार लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। 1 मई को एमसीएक्स में सुबह के सत्र में छुट्टी रहेगी। लेकिन शाम के सत्र में कारोबार होगा।


1 मई को भी बीएसई-एनएसई में रहेगी छुट्टी

14 अप्रैल को संविधान के मुख्य निर्माता डॉ बी आर आंबेडकर का जन्म हुआ था। इस मौके पर छुट्टी रहती है। अगले महीने यानी मई में शेयर बाजारों में दो दिन छुट्टी है। 1 मई को महाराष्ट्र दिवस पर बाजार बंद हैं। फिर, 28 मई को बकरीद के उपलक्ष्य में बाजार बंद है। 1 मई को शुक्रवार है, जबकि 28 मई को गुरुवार है। अप्रैल भी शेयर बाजार में दो छुट्टियों वाला महीना है। 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के उपलक्ष्य में बीएसई और एनएसई बंद थे। फिर 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती पर बाजार बंद रहेंगे।

10 अप्रैल को शेयर बाजार में अच्छी रिकवरी

10 अप्रैल को हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में अच्छी तेजी दिखी। 2 बजे के करीब निफ्टी 1.01 फीसदी यानी 240 प्वाइंट्स चढ़कर 24,016 पर चल रहा था। सेंसेक्स 1.07 फीसदी यानी 815 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 77,453 प्वाइंट्स पर था।

यह भी पढ़ें: CLSA ने भारत को लेकर बदली स्ट्रेटेजी, इन शेयरों को पोर्टफोलियो में किया शामिल

निफ्टी ने 24,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार किया

खास बात यह है कि निफ्टी ने 10 अप्रैल को फिर से 24,000 प्वाइंट्स के मनोवैज्ञानिक लेवल को पार कर लिया। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों में 6.7 फीसदी तेजी आई। लोढ़ा डेवलपर्स के शेयर में 5.47 फीसदी उछाल दिखा। सीमेंस, एशियन पेंट्स और एबीबी के शेयरों में भी अच्छी तेजी दिखी।

bse holiday

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।