BSE Share Price: सितंबर 2025 में एक्सपायरी में बदलाव के बावजूद बीएसई के लिए चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही धमाकेदार रही। सिर्फ यही नहीं, दमदार कारोबारी नतीजे के बाद कुछ ब्रोकरेजेज ने इसका टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया। इसके चलते आज शुरुआती कारोबार में ही बीएसई के शेयर रॉकेट बन गए और 6% से अधिक उछल पड़े। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 6.26% की बढ़त के साथ ₹3,172.00 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 6.81% उछलकर ₹3,188.40 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंच गया था। आगे की बात करें तो इसे कवर करने वाले 16 एनालिस्ट्स में से 12 ने इसे खरीदारी और चार ने होल्ड रेटिंग दी है। किसी भी एनालिस्ट्स ने इसे बेचने की सलाह नहीं दी है। साथ ही ब्रोकरेजेज यूबीएस, जेफरीज और नुवामा ने तो इसका टारगेट प्राइस ही बढ़ा दिया है।
