एक्सपर्ट्स की BTST और STBT कॉल्स, मंगलवार 20 अगस्त को मार्केट खुलने के बाद इन 5 स्टॉक्स में बनेगा पैसा

Gail पर Axis Securities के राजेश पालवीय ने BTST कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते कमाई के लिए Gail के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 245 से 250 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। इसमें 238 रुपये के स्तर पर खरीदारी करना चाहिए। हालांकि इसमें 233 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाने की सलाह है

अपडेटेड Aug 19, 2024 पर 6:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Adani Ports पर Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने BTST कॉल देकर कहा इसमें इसमें 1550 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज बाजार में सीमित दायरे वाला कारोबार रहा। मेटल, तेल-गैस, एनर्जी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। PSE, IT, फार्मा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। ऑटो, बैंकिंग शेयरों में दबाव नजर आया। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में खरीदारी नजर आई। वहीं बैंक निफ्टी के 12 में से 7 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कल इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

    prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का BTST कॉल - Tata Steel

    प्रकाश गाबा ने कहा कि कल कमाई के लिए टाटा स्टील के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा इसमें 153 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 160 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 152 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    Axis Securities के राजेश पालवीय का BTST कॉल - Gail


    राजेश पालवीय ने कल कमाई करने के लिए गेल के शेयर में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 238 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 233 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। अगले हफ्ते इसमें 245 से 250 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

    बाजार में सीमित दायरे में हुआ कारोबार, शॉर्ट टर्म में मुनाफे के लिए दिग्गजों ने इन 4 शेयर्स पर लगाया दांव

    manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का BTST कॉल - JSPL

    मानस जायसवाल ने कहा कि अगले हफ्ते कमाई के लिए जेएसपीएल के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा इसमें 951 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 975 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 939 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का BTST कॉल - Titan

    राजेश सातपुते ने कल कमाई करने के लिए टाइटन के शेयर में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 3464 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 3440 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। अगले हफ्ते इसमें 3520 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

    Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का BTST कॉल - Adani Ports

    प्रशांत सावंत ने कहा कि अगले हफ्ते कमाई के लिए अदाणी पोर्ट्स के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा इसमें 1495 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1550 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 1475 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।