पिछले हफ्ते शुक्रवार की जोरदार तेजी के बाद आज बाजार कंसोलिडेशन के मूड में नजर आया। निफ्टी में 100 प्वाइंट के दायरे में कारोबार देखने को मिला। लेकिन बैंक निफ्टी में दबाव बढ़ा। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप में अच्छी तेजी नजर आई। बाजार में आज सरकारी बैंकों का जलवा दिखाई दिया। निफ्टी PSU BANK INDEX करीब डेढ़ परसेंट चढ़ा। बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, यूनियन बैंक 2% से ज्यादा ऊपर दिखाई दिये। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्रॉम्पटन, बीपीसीएल, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स और फ्लेयर राइटिंग के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः Crompton
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि क्रॉम्प्टन के स्टॉक में अगस्त की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 460 के स्ट्राइक वाली कॉल 5.80 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 9-12-15 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 2.5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Axis Securities के राजेश पालवीय ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से बीपीसीएल के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 355-360 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 339 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 344 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का चमत्कार शेयरः Hindustan Aeronautics
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 4783 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 4725 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 4900 - 4925 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
SMIFS के शरद अवस्थी का मिडकैप फंडा स्टॉकः Flair Writing
SMIFS के शरद अवस्थी ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज फ्लेयर राइटिंग के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 295 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 375-380 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)