BTST/STBT Calls: कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन सेंसेक्स, निफ्टी ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुए। सेंसेक्स 239 प्वाइंट चढ़ा तो निफ्टी 65 प्वाइंट बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी बैंक 263 प्वाइंट चढ़कर 50,627 पर बंद हुआ। मिडकैप 503 प्वाइंट चढ़कर 54,548 पर बंद हुआ। आज सबसे ज्यादा तेजी फार्मा, रियल्टी, IT शेयरों रही। दूसरी तरफ मेटल, एनर्जी, इंफ्रा इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में तेजी नजर आई। जबकि निफ्टी के 50 में से 25 शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं निफ्टी बैंक के 12 में से 6 शेयरों में तेजी नजर आई। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि गुरूवार 21 नवंबर को इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-
rachanavaidya.in की रचना वैद्य का STBT कॉल - SBI
rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने गुरूवार को कमाई के लिए एसटीबीटी कॉल देते हुए एसबीआई में बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 802 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 795 रुपये तक लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 805 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।
JM Financial की सोनी पटनायक का STBT कॉल - Apollo Hospitals
सोनी पटनायक ने कहा कि गुरूवार को कमाई के लिए अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर में बिकवाली करनी चाहिए। उन्होंने कहा इसमें 6683 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 6500 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 6800 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Sharekhan के जतिन गेडिया का STBT कॉल - Voltas
जतिन गेडिया ने कहा कि कल कमाई के लिए वोल्टाज के शेयर में बिकवाली करनी चाहिए। उन्होंने कहा इसमें 1665 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 1630 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 1710 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
इसके अलावा तीन एक्सपर्ट्स ने रूस और यूक्रेन के बीच तनाव की खबर और कल मार्केट बंद रहने की वजह से बीटीएसटी या एसटीबीटी किसी भी प्रकार की कॉल लेने से बचने का सुझाव दिया।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)